फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trauma centre to starts from tomorrow

कल से शुरू हो जाएगा ट्रामा सेंटर

Fri, 19 Dec 2014 01:19 AM IST
वाराणसी,अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी,अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Trauma centre to starts from tomorrow
बीएचयू का बहुप्रतीक्षित ट्रामा सेंटर शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोशिश है कि ट्रामा सेंटर के उद्घाटन से पहले ट्रामा सेंटर में गंभीर मरीजों का इलाज शुरू हो जाए ताकि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद इलाज की प्रक्रिया जारी रहे।
विज्ञापन


शनिवार से शुरू होने वाले ट्रामा सेंटर का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव एसएन मोहंती भी आ रहे हैं। इससे इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को अपने काशी दौरे के दौरान ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


मालवीय जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर ट्रामा सेंटर को संचालन के लिहाज से तैयार कर दिया गया है। 20 दिसंबर को ट्रायल के तौर पर ट्रामा सेंटर को शुरू भी कर दिया जाएगा। सेंटर के संचालन के लिए सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टरों, नर्स और वार्ड ब्वाय को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल के ब्लड बैंक को भी शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब ट्रामा सेंटर के उद्घाटन का इंतजार न कर सेंटर को शुरू करना प्राथमिकता है ताकि प्रधानमंत्री जब इसका उद्घाटन करें तो ट्रामा सेंटर पूरी तरह से फंक्शनल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed