{"_id":"6532c77d49863fa1b9021d8b","slug":"trains-reached-cantt-with-a-delay-of-25-to-26-hours-varanasi-news-c-20-vns1013-397841-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ढाई से 26 घंटे की देरी से कैंट पहुंचीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ढाई से 26 घंटे की देरी से कैंट पहुंचीं ट्रेनें
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को विभूति एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें ढाई से लेकर 26 घंटे की देरी से पहुंचीं। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दी। पूछताछ काउंटर कर्मियों ने बताया कि दून एक्सप्रेस 21 घंटे, पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन 10 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 13307 गंगा सतलज सवा सात घंटे, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे और 13257 दानापुर-आनंद विहार साढ़े चार घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची।
कैंट के रास्ते चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ को देख रेलवे की ओर से छह से 30 नवंबर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 16 फेरों में चलेगी। 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन छह नवंबर की रात 11 बजे आनंद विहार से छूटेगी। अगले दिन शाम चार बजे पटना पहुंचेगी, वापसी में पटना से शाम 5.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 10.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी कैंट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दानापुर स्टेशनों पर ठहरेगी। 01678/01677 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन छह नवंबर से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे खुलेगी। दूसरे दिन रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी सात नवंबर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गया से सुबह 7.35 बजे खुलेगी। उसी दिन रात 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी कैंट, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, भभुआ रोड़, सासाराम और डेहरी आनसोन स्टेशनों पर रुकेगी।