{"_id":"5bc5f87cbdec226933276939","slug":"trains-effected-after-naxalite-exploded-railway-track-on-dhanbad-gaya-rail-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनबाद रेल मंडल में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, कई ट्रेनें हुईं बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद रेल मंडल में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, कई ट्रेनें हुईं बाधित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Tue, 16 Oct 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार और झारखंड बंद के दौरान धनबाद रेल मंडल अंतर्गत हजारीबाग के समीप नक्सलियों ने सोमवार रात विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। इससे लगभग पांच घंटे तक धनबाद-गया रूट बाधित रहा। इस कारण विभिन्न स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें रोक दी गईं, जबकि कई के रूट बदले गए। विस्फोट के बाद मुगलसराय मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
सोमवार की रात 10:45 बजे और 10:47 बजे चौधरी बांध स्टेशन और चेंगारो हाल्ट के समीप डाउन ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया गया। धमाके में पटरी के एक मीटर हिस्से को नुकसान पहुंचा। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। फिर चार बजे तक ट्रैक की मरम्मत की गई और इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
इससे ट्रेनें चार से सात घंटे की देरी से पीडीडीयू नगर जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। मुगलसराय मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंदी के मद्देनजर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos
रोंकी गईं ट्रेनें
-अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
-श्रीगंगानगर हावड़ा तूफान एक्सप्रेस
-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस
-आनंद विहार दानापुर जनसाधारण
-जम्मू तवी राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस
-जम्मू तवी हावड़ा हिमगिरी
-अजमेर सियालदह एक्सप्रेस
-श्रीगंगानगर हावड़ा तूफान एक्सप्रेस
-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस
-आनंद विहार दानापुर जनसाधारण
-जम्मू तवी राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस
-जम्मू तवी हावड़ा हिमगिरी
-अजमेर सियालदह एक्सप्रेस