फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Training will be done in two shifts, absent workers will be sued

Varanasi News: दो पाली में होगा प्रशिक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर होगा मुकदमा

Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Training will be done in two shifts, absent workers will be sued
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को समीक्षा की। इसमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में तीन जगहों पर दो पाली में कार्मिकों का प्रशिक्षण कराने का फैसला हुआ। प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू होगा। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्मिकों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने और गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को आवंटित कार्य से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने और वर्क प्लान बनाकर कार्य कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि उदय प्रताप काॅलेज, रानी मुरारका इंटर काॅलेज, यूपी पब्लिक इंटर काॅलेज में दो पालियों में एक दिन में 1300 और 1300 कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 27 अप्रैल को आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और छह माह तक के बच्चों की माताओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मेडिकल बोर्ड की टीम मेडिकल ग्राउंड पर अवकाश आवेदन का परीक्षण कर अवकाश स्वीकृति की अनुमति प्रदान कर सकेगी। कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के लिए 20 अप्रैल तक 1500 मेडिकल किट तैयार कराकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


पहड़िया मंडी, पुलिस लाइन से रवाना होंगी पोलिंग पार्टिया
नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पहड़िया मंडी और पुलिस लाइन से रवाना की जाएंगी। इसमें वरुणापार और कोतवाली जोन की पोलिंग पार्टियां पहड़िया मंडी से और आदमपुर, दशाश्वमेध और भेलूपुर जोन की पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन से रवाना होंगी। एडीएम सिटी को आचार संहिता के लिए टीम को तैयार रखने, कंट्रोल रूम चालू कराने और शिकायत पंजिका में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बाद फोन काल करके फीडबैक लेने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया। नगर निगम को रूट चार्ट बनवाए जाने को कहा। मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराने के लिए वाणिज्य कर अधिकारी को कम से कम 150 वीडियो कैमरे की व्यवस्था कराने को कहा। 17 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed