{"_id":"5fe648d48ebc3e3f517818fc","slug":"training-varanasi-news-vns565522573","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात जाएंगे काशी के पशुपालक, देखेंगे उन्नत डेयरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात जाएंगे काशी के पशुपालक, देखेंगे उन्नत डेयरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। जनपद के पशुपालक गुजरात में जाकर उन्नत डेयरी का भ्रमण करेंगे। बनारस के पशुपालक गुजरात की प्रमुख गाय गिर नस्ल के खानपान और देखरेख के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। वे वहां गिर नस्ल की गाय पालने वाले पशुपालकों से मिलकर संवाद भी करेंगे और गाय के आदत-व्यवहार तथा रहन सहन के बारे में जानेंगे। किसानों को पशुपालन संबंधी दो दिन का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वाराणसी से 50 से अधिक पशुपालकों का यह दल सात दिन की गुजरात यात्रा पर शनिवार को काशी से रवाना होगा।
पशुपालकों की टीम का नेतृत्व कर रहे प्रेम शंकर पाठक व पशुपालक दल के जितेंद्र द्विवेदी, मुकेश सिंह, विनीत सिंह, बहादुर पटेल ने बताया कि विकासखंड आराजी लाइन के शहंशाहपुर गांव के आसपास के किसान इस दल में शामिल हैं। क्षेत्र के किसान गिर गाय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद इस प्रजाति की गायों को इस क्षेत्र में भी पाल सकेंगे। जिससे किसानों को अधिक दूध प्राप्त हो सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी।
तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शहंशाहपुर में राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र में आए थे और यहां पर गंगातीरी कार्यों का अवलोकन किया था। तब उन्होंने किसानों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भ्रमण करने और अच्छी नस्ल की गायों के पालने और संवर्धन पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री की उसी संकल्पना को पूरा करने के लिए पशुपालकों का यह दल गुजरात रवाना हो रहा है।