फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Training of village heads and active members of the group started

Varanasi News: ग्राम प्रधानों और समूह के सक्रिय सदस्यों का प्रशिक्षण शुरु

Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Training of village heads and active members of the group started
नगरा ब्लॉक के डवाकरा हाल में ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का पीआरआई एवं एसएचजी कंवर्जेंस विषय का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। शुभारंभ खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षक नंदिनी सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना एक आवश्यकता आधारित व्यापक योजना है, जो कुशल एवं अनुकूलतम उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय विकासात्मक मुद्दों के समाधान के लिए तैयार की गई है। बीडीओ आफताब अहमद ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में स्वंय सहायता समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, ओमप्रकाश राजभर, अशोक राजभर, राधेश्याम यादव, सोना सिंह, संजय कुमार आदि शामिल रहे। प्रशिक्षण दो बैच में होगा। पहले बैच में नगरा ब्लॉक के 47 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 7 व 8 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed