फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic accident in Mirzapur Three people motorcycle killed after being hit vehicle police arrive scene

दर्दनाक: मिर्जापुर में मां, बेटे और तीन वर्षीय पोते की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला था; गड्ढे वाली सड़क पर हादसा

Wed, 28 Oct 2026 11:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

आज सुबह गड्ढे में फिसलकर बाइक गिरने के बाद अज्ञात भारी वाहन से कुचलकर मां, बेटे और तीन वर्षीय पोते की मौत हो गई। हादसा आलूमिल के सामने हुआ। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क और पटरी नहीं होने को हादसे की वजह बताते हुए आक्रोश जताया।

विज्ञापन
Tragic accident in Mirzapur Three people motorcycle killed after being hit vehicle police arrive scene
मुन्नी, श्रेयांश और मनोज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आलूमिल के सामने गड्ढे और पटरी विहीन सड़क पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों में मां, बेटा और पोता शामिल हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्रीय लोगों में सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन


नरायनपुर चौकी प्रभारी आशीष सिंह के अनुसार, पट्टी कलां, थाना अहरौरा निवासी मनोज चौहान (25) पुत्र रमेश चंद्र चौहान अपनी मां मुन्नी देवी (45) और तीन वर्षीय भतीजे श्रेयांस के साथ बाइक से वाराणसी के रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे आलूमिल के सामने बाइक सड़क की पटरी से फिसलकर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

Tragic accident in Mirzapur Three people motorcycle killed after being hit vehicle police arrive scene
तीन लोगों की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई विकास चौहान की अपाचे बाइक लेकर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक के आधार पर पट्टी कलां के ग्राम प्रधान से संपर्क कर ग्रामीणों को सूचना दी गई।

पुलिस ने मृतकों के पिता रमेश चंद्र चौहान की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।
 

उधर, स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नरायनपुर तिराहे से पुलिस चौकी तक करीब एक किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर गड्ढे और पटरी नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल गिट्टी डलवाकर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने और हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed