काशी में मछलियों को चारा खिलाकर मनाया गया ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन, उठी भारत रत्न देने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर्बीशायर क्लब ने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया। वाराणसी के पितरकुंडा तालाब पर मछलियों को चारा खिलाकर दुआख्वानी की गई। इस दौरान सरकार से दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई गई।
शुक्रवार को डर्बीशायर क्लब की ओर से अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के 98वें जन्मदिन के अवसर पर शकील अहमद जादूगर की अध्यक्षता में दुआख्वानी की गई। शकील अहमद ने कहा कि इन दिनों दिलीप साहब की तबीयत नासाज चल रही है इसलिए डर्बीशायर क्लब ने दिलीप साहब के 98 वें जन्मदिन पर पितरकुंडा पोखरी में मछलियों को चारा खिलाने के साथ उनके हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की गई है।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि अभिनय सम्राट दिलीप साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय यही उनके जन्मदिन पर अनमोल तोहफा होगा। इस दौरान हैदर ए मौलाना हाजी असलम, मनाऊ, लक्ष्मण पांडेय, सादिक हसन, विक्की, हुसैन अंसारी, नजीर अंसारी मौजूद रहे।
मुगले आजम के बाद बने अभिनय सम्राट
दिलीप कुमार साहब का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान तत्कालीन हिंदुस्तान के पेशावर में हुआ था। दिलीप साहब 12 भाई व बहने थीं। उनके पिता लाला गुलाम सरवर पेशावर में फल विक्रेता थे। बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ वह भारत आ गए।
दिलीप साहब ज्वार भाटा, मधुमति के बाद यूसुफ खान से दिलीप कुमार बन गए। आज भी लोग मुगले आजम में दिलीप साहब के बेजोड़ अभिनय को न भूल पाए हैं। इस फिल्म के बाद तो उन्हें बॉलीवुड का अभिनय सम्राट ही कहा जाने लगा।