फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic varanasi Frightened beware If red signal crossing then automatic e challan will deducted action also taken jump zebra line

फर्राटेदार सावधान: वाराणसी में रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमेटिक कटेगा ई-चालान, जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर भी कार्रवाई

Sun, 16 Jan 2022 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के क्रम में कमिश्नरेट पुलिस अब सख्ती के मूड में आ गई है। रेड लाइट सिग्नल का उल्लंघन करने, बगैर हेलमेट गुजरने या जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर  ई-चालान ऑटोमेटिक कटेगा। 

विज्ञापन
traffic varanasi Frightened beware  If red signal crossing then automatic e challan will deducted action also taken jump zebra line
चौराहों पर हाईटेक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन (एनपीआर) कैमरे लगाए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावधान...! यदि आपने अब रेड सिग्नल तोड़ा तो शहर के चौराहों पर लगे एनपीआर कैमरे ऑटोमेटिक चालान काट देंगे। रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी आप नहीं बच पाएंगे। वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के क्रम में कमिश्नरेट पुलिस अब सख्ती के मूड में आ गई है।

विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई तेजी से शुरू होने वाली है। पहले फेज में रेड सिग्नल का उल्लंघन और जेब्रा लाइन पार करने वाले वाहनों का आटोमेटिक ई-चालान होगा। इसके लिए चौराहों पर हाईटेक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एनपीआर) कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी निगरानी सिटी कमांड सेंटर से की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वालों की बढ़ रही संख्या
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सिटी कमांड सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं को भी देखा और परखा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि ट्रैफिक नियम के पालन को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है, बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी कमांड सेंटर से निगरानी के तहत पाया गया कि रेड सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग पार करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले चरण में हाईटेक सीसी कैमरों को प्रमुख चौराहों पर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ऑटोमेटिक ई-चालान होगा और जुर्माना वसूला जाएगा। 
पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती और सुगम दर्शन के लिए टिकट की बिक्री शुरू, श्रद्धालुओं में प्रसन्नता

सीमा पर लगेंगे बैरियर, शहर से गांव तक होगी निगहबानी

traffic varanasi Frightened beware  If red signal crossing then automatic e challan will deducted action also taken jump zebra line
वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने की अफसरों संग बैठक - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के बाबत पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को आईजी रेंज सहित अन्य उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान चुनाव के बाबत शहर से लेकर गांव तक की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया।

गैर जनपदों से शहर में आने वाले बाहरी वाहनों की बैरियर प्वाइंट बनाकर चेकिंग और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी रखने की योजना तैयार की गई। बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि नामांकन की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से पुलिस अधिकारियों संग चर्चा की गई। निर्देशित किया कि नामांकन स्थल पर फोर्स की तैनाती और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन पहले से कर लिया जाए।
पढ़ेंः तस्वीरों में देखें बनारस में मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed