फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic system to go high-tech; 67 intersections to become smart in the first phase, tenders issued for 20 intersections.

Varanasi News: ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, पहले चरण में 67 चौराहे बनेंगे स्मार्ट, 20 चौराहों के लिए टेंडर

Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic system to go high-tech; 67 intersections to become smart in the first phase, tenders issued for 20 intersections.
वाराणसी। काशी की ट्रैफिक व्यवस्था को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने 100 प्रमुख चौराहों के कायाकल्प की योजना बनाई है। पहले चरण में 67 चौराहों का सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। वहीं, 20 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बनारस भी उन शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां आधुनिक और हाईटेक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली लागू है। संयुक्त सर्वे के दौरान नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया है। परियोजना के तहत इन चौराहों को आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली से लैस किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य चौराहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। काशी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। पर्व-त्योहारों के दौरान यह संख्या पांच से 10 लाख तक पहुंच जाती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिग्नल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे चौराहे
योजना के तहत चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल यातायात के दबाव के अनुसार स्वत: संचालित होंगे। इसके अलावा नई जेब्रा क्रॉसिंग, स्पष्ट लेन मार्किंग, फुटपाथ, दिशा संकेतक और पब्लिक एड्रेस (साउंड) सिस्टम विकसित किए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 चौराहों पर जल्द शुरू होगा काम
पहले चरण में शामिल 20 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परियोजना में टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन (टीएमएफ) अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। इसके तहत चौराहों के डिजाइन, सिग्नलिंग सिस्टम और पैदल यात्री सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

काशी को मिलेगा नया ट्रैफिक मॉडल
परियोजना पूरी होने के बाद शहर में ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित होगा। स्मार्ट सिग्नलिंग से वाहनों का अनावश्यक इंतजार कम होगा, चौराहों पर यातायात सुचारु रहेगा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण काशी की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप किया जाएगा, जिससे शहर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा।
वर्जनपहले चरण में शामिल 20 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चरणबद्ध तरीके से अन्य चौराहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त


चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे आमजन, वाहन चालकों और ट्रैफिक पुलिस को यातायात प्रबंधन में सुविधा मिलेगी। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed