फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic system of varanasi will get Sanjeevani Before Diwali pm modi inaugurate Salarpur and Kalika Dham bridge

वाराणसी: दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था को मिलेगी संजीवनी, सलारपुर और कालिका धाम पुल का पीएम करेंगे लोकार्पण

Mon, 18 Oct 2021 11:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को रिंग रोड-2 के साथ ही सलारपुर कोनिया और कालिका धाम पुल की सौगात भी काशीवासियों को देंगे।

विज्ञापन
traffic system of varanasi will get Sanjeevani Before Diwali pm modi  inaugurate Salarpur and Kalika Dham bridge
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दीपावली से पहले बनारस की यातायात व्यवस्था को संजीवनी मिल जाएगी। कारण, सलारपुर कोनिया और कालिका धाम पुल से अक्तूबर महीने में ही यातायात संचालन शुरू होगा। सलारपुर का पुल जहां दो दर्जन से ज्यादा गांवों को शहर से सीधे कनेक्ट करेगा।
विज्ञापन


वहीं कालिका धाम पुल प्रयागराज और मिर्जापुर से आने वाले लोगों का बाबतपुर, शिवपुर सहित जौनपुर, भदोही, आजमगढ़ और गोरखपुर तक का सफर आसान करेगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि कालिका धाम और सलारपुर कोनिया का पुल तैयार हो गया है। इसी महीने के अंतिम सप्ताह से इस पर संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर को पीएम मोदी देंगे काशीवासियों को सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को रिंग रोड-2 के साथ ही सलारपुर कोनिया और कालिका धाम पुल की सौगात भी काशीवासियों को देंगे। कालिका धाम पुल बंद होने से पूरा ट्रैफिक नेशनल हाईवे-2 से रोहनिया के रास्ते शहर में आता है। यही कारण है कि नो एंट्री खुलने के बाद रात में लहरतारा से चौकाघाट और कचहरी होते हुए शिवपुर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

मगर, दीपावली से पहले रिंग रोड-2 के साथ ही कालिका धाम पुल के शुरू होने से भारी वाहन शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे। ऐसे में शहर में भारी वाहनों की संख्या काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा सलारपुर कोनिया के पुल पर यातायात संचालन होने से ढाब क्षेत्र के दीनापुर सरैया, जाल्हुपुर, मुस्तफाबाद सहित करीब 30 से ज्यादा गांवों के लोगों की शहर से दूरी कम हो जाएगी।

फिलहाल इन गांवों के लोग बलुआ घाट से आशापुर होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। जबकि इस पुल से बनने से वे सीधे कज्जाकपुरा पहुंचेंगे। यहां से वाराणसी के साथ ही उनका चंदौली का सफर भी आसान होगा।

प्रदूषण से भी मिलेगी राहत

traffic system of varanasi will get Sanjeevani Before Diwali pm modi  inaugurate Salarpur and Kalika Dham bridge
वाराणसी में लगा लंबा जाम। - फोटो : फाइल फोटो
शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने के साथ ही प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। कारण, भारी वाहनों के संचालन से शहर के रिहायशी इलाके में ध्वनि प्रदूषण बड़ी समस्या बनी है। रिहायशी इलाकों से वाहनों के संचालन से सड़क किनारे रहने वालों को दिक्कत होती है। इसके अलावा वाहनों के संचालन से धूल की समस्या बनी रहती है। भारी वाहनों की संख्या घटने से लोगों को भी राहत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed