फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic rules broken in Varanasi even in presence of police

नियमों की अनदेखी: थाने की दूरी महज 300 मीटर, पुलिस की मौजूदगी में टूटते हैं ट्रैफिक नियम; नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 02 Dec 2025 04:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Dec 2025 04:26 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस की मौजूदगी में यहां ट्रैफिक नियम टूटते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।   

विज्ञापन
Traffic rules broken in Varanasi even in presence of police
मंडुवाडीह चौराहे से गलत दिशा में आते- जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सड़कों पर गलत दिशा में दौड़ते वाहन ट्रैफिक पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। 30 दिन में 150 सड़क हादसे सिर्फ गलत दिशा में चलने की वजह से हुए। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल और जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो आसपास के जिलों को मिलाकर 30 दिनों में 1700 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन


हादसे यू-टर्न से बचने और शॉर्ट कट लेने के चक्कर में हुए। इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर 6 ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहते हैं, फिर भी नियम टूटते हैं। जबकि चौकी और थाने की दूरी महज 300 मीटर है। 
विज्ञापन


रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग की ओर मात्र 200 मीटर के दायरे में पुलिसकर्मी रहते हैं, लेकिन गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर रोक नहीं है। लक्सा और कमच्छा से वाहन गुरुबाग के रास्ते रथयात्रा निकलते हैं जबकि तिराहे पर खड़ी पुलिस देखती रहती है। जाम भी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पॉट जहां दिन भर पुलिस को चुनौती देकर निकलते हैं वाहन

लहरतारा-बौलिया चौराहा
लहरतारा-बौलिया चौराहा के पास पुलिस की मौजूदगी में लोग गलत दिशा से निकलते हैं। रोज चार दुर्घटनाएं होती हैं। ठीक 100 मीटर आगे मंडुवाडीह-गेट नंबर चार मार्ग लहरतारा पर भी हादसे होते हैं। थोड़ा आगे और बढ़ने पर लहरतारा आरओबी के नीचे गलत दिशा में वाहन चलते हैं।
 
रोडवेज-इंग्लिशिया लाइन तिराहा
इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर दुर्घटनाओं की संख्या ज्यादा है। बैरिकेडिंग के बाद भी ऑटो या बाइक सवार गलत दिशा में फरार्टा भरते हैं। इंग्लिशिया लाइन मोड़ से मलदहिया मार्ग पर हादसे होते हैं। अचानक से वाहन सीधे कैंट- लंका मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। जबकि ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है।

तेलियाबाग तिराहा
तेलियाबाग तिराहे पर हादसों की मुख्य वजह मुख्य मार्ग से सटा संपर्क मार्ग। यहां मंदिर से सटा 20 फीट लंबा रास्ता मुख्य मार्ग से जुड़ता है। शार्ट कट के चक्कर में यहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। जबकि सड़क के ठीक सामने उस पार भी यही हाल है। इस तीराहे पर एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन लोग ड्यूटी पर होते हैं लेकिन किसी का रोकते टोकते नहीं।

क्या कहते हैं अधिकारी
गलत दिशा से चलने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई चल रही है। चेकिंग भी की जा रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया। गलत दिशा में चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed