{"_id":"69ebce1baa7e1721cc08bc47","slug":"traffic-on-the-lahartara-cantonment-road-is-stuck-in-a-quagmire-of-debris-mud-and-silt-varanasi-news-c-20-gkp1008-1369590-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मलबा, कीचड़ और सिल्ट के दलदल में फंसा लहरतारा-कैंट मार्ग का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मलबा, कीचड़ और सिल्ट के दलदल में फंसा लहरतारा-कैंट मार्ग का ट्रैफिक
विज्ञापन
वाराणसी। मलबा, कीचड़ और सिल्ट के दलदल में लहरतारा-कैंट मार्ग का ट्रैफिक फंस गया है। बगैर कार्ययोजना बनाए आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी की ओर से शुरू कराया गया काम जी का जंजाल बन गया है। यहां सड़क और डिवाइडर बनाया जा रहा है, जो आए दिन वाहनों के धक्के से टूट और बन रहे हैं। जगह-जगह मलबा पड़ा है। नाली निर्माण के अलावा नाला सफाई कर सिल्ट भी सड़क पर छोड़ दिया गया है। मलबा और मिट्टी के चलते कीचड़ भर गया है। मोहनसराय से मुगलसराय तक 31 किमी लंबी सिक्स लेन का निर्माण होना है। इसके बाधक बने निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। यह 194.40 करोड़ रुपये की योजना है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई न करने की मांग की थी।
...
सड़क चौड़ीकरण का काम बीते एक साल से रुका हुआ था, जिसे पूरा कराने के लिए तेज गति से कराया जा रहा है। यहां यातायात का दबाव काफी अधिक है, इस नाते थोड़ी दिक्कत है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
...
सड़क चौड़ीकरण का काम बीते एक साल से रुका हुआ था, जिसे पूरा कराने के लिए तेज गति से कराया जा रहा है। यहां यातायात का दबाव काफी अधिक है, इस नाते थोड़ी दिक्कत है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन