फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic management did not work, pedestrians struggled with traffic jams

Varanasi News: यातायात प्रबंधन नहीं आया काम, राहगीर जाम से जूझे

Sat, 24 Feb 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic management did not work, pedestrians struggled with traffic jams
रोजाना जाम से जूझती काशी के थानों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस प्रधानमंत्री के दौरे जैसे महत्वपूर्ण समय पर भी ठीक से यातायात प्रबंधन नहीं कर पाती है। इसकी बानगी शुक्रवार को उस समय देखने को मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बरेका से बीएचयू के लिए निकला। भिखारीपुर से बरेका गेट, ककरमत्ता पुल व दोनों सर्विस लेन होते हुए बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार तक भीषण जाम लगा था। जैसे-तैसे एक से सवा घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

बरेका स्थित गेस्ट हाउस से बीएचयू के लिए प्रधानमंत्री का काफिला निकलने से आधे घंटे पहले सुरक्षा कारणों से सड़कों पर आमजनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रधानमंत्री का काफिला जब बीएचयू के भीतर गया तो पुलिस ने सभी मार्गों पर एक साथ आवाजाही शुरू करा दी। इसके चलते वाहन सवार लोग मनमानी कर इधर-उधर घूमने और मुड़ने लगे। साथ ही, कई वाहन गलत लेन पर भी आ गए। नतीजतन, भिखारीपुर से ककरमत्ता पुल व उसकी दोनों लेन होते हुए बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed