{"_id":"68d7c5e70e78f76e3106498c","slug":"traffic-jam-occurring-due-to-presence-of-five-thousand-school-vehicles-in-varanasi-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Traffic: यातायात व्यवस्था में फुल स्टॉप लगा रहे हैं पांच हजार स्कूली वाहन, लग रहा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Traffic: यातायात व्यवस्था में फुल स्टॉप लगा रहे हैं पांच हजार स्कूली वाहन, लग रहा भीषण जाम
Sat, 27 Sep 2025 04:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:42 PM IST
सार
संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, जिले के 2800 से अधिक निजी स्कूलों में बच्चों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए 5000 वाहनों का संचालन हो रहा है। 500 से अधिक बसें ब्लैक लिस्टेड भी हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर में जाम का बड़ा कारण स्कूली बस और स्कूल प्रबंधन की अव्यवस्था भी है। सुबह सात से 10 बजे और दोपहर में 12 से दो बजे तक यातायात का दबाव इतना होता है कि सड़क पर राहगीर फंसते हैं। स्कूल के बाहर छुट्टी के समय कोई व्यवस्था नहीं होने और अभिभावकों के साथ ही स्कूल वाहनों के सड़क पर खड़े होने की वजह से भीषण जाम लगता है।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, जिले के 2800 से अधिक निजी स्कूलों में बच्चों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए 5000 वाहनों का संचालन हो रहा है। 500 से अधिक बसें ब्लैक लिस्टेड भी हैं। छोटे-बड़े स्कूली वाहनों से शहर के अंदर जाम की समस्याएं हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से स्कूल प्रबंधन को कई बार नोटिस और हिदायत दी गई कि पार्किंग की व्यवस्था और निजी गार्ड के जरिये स्कूल के बाहर यातायात सुगम बनाएं। हालांकि, आदेश के 10 से 15 दिन तक काम होता है। उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sports News: कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम चैंपियन, वीरांगना में 250 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
बरेका गेट के पास स्कूल की छुट्टी के समय और लंका, भगवानपुर, लहरतारा, सिगरा, सामनेघाट, पहड़िया, अर्दली बाजार, भोजूबीर, शिवपुर, सारनाथ लेढूपुर, मंडुवाडीह चौराहा, शिवदासपुर, ककरमत्ता, वरुणा, मढ़ौली, पड़ाव, रामनगर, पांडेयपुर, कमच्छा और शिवपुर में स्कूलों की छुट्टी होते ही 15 से 20 मिनट तक यातायात रोक दिया जाता है।
दोनों तरफ राहगीरों के वाहनों के पहिये थम जाते हैं। बरेका और भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा क्षेत्र में लंबा जाम लगता है। अधिकतर स्कूल, कॉलेज के पास यातायात व्यवस्था के लिए खुद के कर्मचारी भी नहीं हैं।