{"_id":"68d7b59ca85656b5d404194f","slug":"varanasi-team-emerged-champion-in-kabaddi-championship-250-players-participated-in-veerangana-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports News: कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम चैंपियन, वीरांगना में 250 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम चैंपियन, वीरांगना में 250 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
Sat, 27 Sep 2025 03:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Sep 2025 03:30 PM IST
सार
Varanasi News: अतर मंडलीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में वाराणसी की टीम ने आगरा को 29-15 और फाइनल में आगरा हॉस्टल को 43-18 से हराकर चैंपियन बनी।
विज्ञापन
कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में 24 से 26 सितंबर आयोजित अतर मंडलीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 मंडल टीमों और स्पोर्ट्स हॉस्टल आगरा की टीम सहित कुल 19 टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता के लीग चरण में वाराणसी ने अपने दमदार खेल का परिचय दिया।
विज्ञापन
वाराणसी ने कानपुर मंडल को 29-3 और बरेली मंडल को 21-1 के अंतर से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज मंडल को 36-18 के अंकों से मात दी और सेमीफाइनल में आगरा मंडल को 29-15 के स्कोर से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें वाराणसी ने आगरा हॉस्टल टीम को 43-18 के अंक अंतर से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ वाराणसी ने न केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि प्रदेश की सब-जूनियर बालिका कबड्डी में अपनी श्रेष्ठता को भी साबित किया।
विज्ञापन
जिला कैरम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
वीरांगना में 250 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लिशिया लाइन स्थित चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ाकक्ष में चल रही स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह चतुर्थ स्मृति जिला कैरम प्रतियोगिता के पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को हुए रोमांचक मैचों में शीर्ष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश के नंबर दो खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव और उनके छोटे भाई प्रियांशु यादव के बीच हुआ।
बड़े भाई कृष्ण दयाल ने दबदबे वाला खेल दिखाते हुए दोनों सेट सीधे 25–12 और 21–11 से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन और अनुभवी खिलाड़ी अश्वनी चक्रवाल ने जमुनाधर गुप्ता (झुंझुन गुप्ता) को हराया। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें अश्वनी ने 24–16 और 19–17 से जीत दर्ज की।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में नेशनल स्तर के युवा खिलाड़ी शिवदयाल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव नारायण सिंह को सीधे सेटों में 19–13 और 24–15 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई। चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में प्रतिभाशाली खिलाड़ी गौरव गुप्ता ने बेहतरीन खेल दिखाया।

महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में शुक्रवार को प्रथम ओपेन राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता वीरांगना का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के सात जिलों के 15 स्कूलों से कुल 250 बालिकाओं ने भाग लिया। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल और पाणिनि कन्या महाविद्यालय की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखे गए।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना जगाना और मार्शल आर्ट्स के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। विजेता बालिकाओं को स्वर्ण पदक और चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने दीप प्रज्वलन और नौ कन्याओं के पूजन के साथ किया।
नवरात्र के पावन अवसर पर अतिथियों ने नौ वीरांगनाओं को प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की और हर घर दुर्गा अभियान को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रो. त्यागी ने कहा कि बालिकाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर बनना समाज और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति और आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

बनारस में होगा महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन
मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की चयनित सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम भी हिस्सा लेगी। टीम चयन के लिए जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल्स की व्यवस्था की गई है। जिला स्तर का ट्रायल शनिवार की सुबह सिगरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रविवार को मंडल स्तर पर ट्रायल होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडल स्तर के ट्रायल में भाग ले पाएंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी मंडल विमला सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रदेश स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का होगा ट्रायल
अयोध्या में अक्तूबर में होने वाले प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। इससे पहले सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 अक्तूबर को जिला स्तर पर ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 7 अक्तूबर को मंडलीय स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।
इसमें खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। एथलेटिक्स प्रशिक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को ही अयोध्या भेजा जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बनारस से 16 बालक और 16 बालिकाएं अपना दमखम दिखाएंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि खिलाड़ी 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल्स में भाग ले सकेंगे। वहीं, मंडल स्तर पर चुने गए खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
खिलाड़ियों से अपेक्षा की गई है कि वे पात्रता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाणपत्र तथा अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र लेकर समय से ट्रायल स्थल पर पहुंचें। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी मण्डल विमला सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देगी, बल्कि उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा भी प्रदान करेगी।