फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic Jam is wasting 4 hours of 3 lakh people every day, Manduwadih intersection is choked.

रुला देता है वाराणसी का ट्रैफिक: रोज तीन लाख लोगों के 4 घंटे बर्बाद कर रहा जाम, चोक होता है मंडुवाडीह चौराहा

Wed, 27 Dec 2023 09:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 27 Dec 2023 09:21 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर दिन शहर की ज्यादातर सड़कों और चौराहों पर 15 से 50 मिनट का जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इस लिहाज से जाम से जकड़े चार चौराहे पार करने में लोगों को एक से चार घंटे तक लग जा रहे हैं।

विज्ञापन
traffic Jam is wasting 4 hours of 3 lakh people every day, Manduwadih intersection is choked.
मंडुवाडीह चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में जाम के चलते रोजाना तीन लाख लोगों के बहुमूल्य चार घंटे जाया जा रहे हैं। लंका-सामनेघाट, पांडेयपुर-पहड़िया मार्ग, मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग और बेनिया-नई सड़क-गिरजाघर मार्ग सहित शहर के साढ़े तीन किलोमीटर दायरे में ही रोजाना तीन लाख लोगों के चार घंटे बेवजह जाम में बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को रोज आधा से एक घंटा पहले घर से निकलना पड़ता है। सिटी कमांड सेंटर के अनुसार इन मार्गों पर 24 घंटे में लगभग तीन लाख लोग जाम का सामना करते हैं।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर दिन शहर की ज्यादातर सड़कों और चौराहों पर 15 से 50 मिनट का जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इस लिहाज से जाम से जकड़े चार चौराहे पार करने में लोगों को एक से चार घंटे तक लग जा रहे हैं। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बताया कि व्यापारियों से कोई सुझाव ही नहीं लिया जाता है। कट खोलने और बंद करने का सर्वे होना चाहिए। पहले यातायात नियोजन समिति गठित थी, जिसमें व्यापारियों को शामिल किया गया था। व्यापारी जाम से निपटने के सुझाव देते थे। समिति पिछले पांच साल से भंग है।

विज्ञापन

तीन तरफ से फ्लाईओवर, चोक होता है मंडुवाडीह चौराहा

श्रद्धालुओं व पर्यटकों के बढ़ते दबाव और वाहनों की बढ़नी संख्या के चलते शहर के मार्ग सुबह और शाम के समय अधिक व्यस्त रहते हैं। खास तौर पर ककरमत्ता-लहरतारा वाया मंडुवाडीह मार्ग पर सुबह और शाम के समय अधिक जाम लगता है। मंडुवाडीह चौराहे से पहले तीन तरफ से फ्लाईओवर होने के चलते इस रूट पर शहर के अंदर और बाहरी गाड़ियों का दबाव अधिक होता है। सुबह के समय बनारस स्टेशन पर ट्रेन से आने और जाने वाले लोगों का दबाव अलग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लंका चौराहे पर 50 हजार बाहरी वाहनों का दबाव

लंका-सामनेघाट मार्ग पर हर दिन लगभग 50 हजार बाहरी वाहन सिर्फ बीएचयू समेत निजी अस्पतालों, पैथालॉजी, डायग्नोस्टिक सेेंटर समेत मेडिकल स्टोर पर दवाओं के लिए आते-जाते हैं। सामनेघाट पर जाम में फंसे लोगों को लंका पहुंचने में दो मिनट के बजाय 40 से 45 मिनट का समय लग जाता है।

 

बेनिया-नई सड़क-गिरजाघर पर दर्शनार्थियों की भीड़

बेनिया होते हुए नई सड़क और गिरजाघर तक दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है। सुबह और शाम के समय श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और गंगा आरती के समय भीड़ बढ़ जाती है। नई सड़क में कपड़े, होजरी कपड़े, बेनिया में जूते की खरीदारी के लिए पूर्वांचल भर के लोगों की जुटान होती है। हर घंटे इस मार्ग पर 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। वहीं, भोजूबीर-अर्दली बाजार मार्ग पर अधिकतर दुकानें और निजी अस्पताल हैं। अधिकतर दुकानों के बाहर पार्किंग नहीं है। वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं, जिससे जाम लगता है।

 

पांडेयपुर-पहड़िया मार्ग पर मंडी और बाहरी वाहन लगाते हैं जाम

पांडेयपुर काली माता मंदिर से लेकर पहड़िया मार्ग भी जाम की चपेट में रहता है। चौबेपुर, गाजीपुर के बीच आने वाले बाहरी वाहनों की संख्या रोजाना 40 हजार से अधिक होती है। इसके अलावा सारनाथ भ्रमण को जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी जाम का कारण बनती है। आटो रिक्शा, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का दबाव इतना होता है कि पांडेयपुर फ्लाईओवर के ऊपर तक वाहनों की कतार लग जाती है।

 

जाम के चलते नदेसर मोटर पार्ट्स का बाजार 30 फीसदी हुआ कम

नदेसर-घौसाबाद मोटर पार्ट्स व्यापार समिति के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने बताया कि शहर में यातायात जाम के चलते मोटर पार्ट्स का बाजार 30 फीसदी कम हो गया है। चौकाघाट से घौसाबाद की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को सांस्कृतिक संकुल, पुलिस लाइन, कचहरी, वरूणा पुल, मिंट हाउस होकर आना पड़ता है। अंधरापुल से आने वाले वाहनों को भी छावनी की ओर से मिंट हाउस होते हुए नदेसर आना पड़ता है।

 

यह हैं जाम के प्रमुख कारण

- ट्रैफिक सिग्नल लाइट का मैनेजमेंट ठीक नहीं

- सड़कों पर किए गए अवैध निर्माण व ठेले-खोमचे

- बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर का शिफ्ट नहीं होना

- बेतरतीब वाहनों की अवैध पार्किंग
 

शहर के प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे में जाम की स्थिति

चौराहा                                                 जाम की अवधि

मंडुवाडीह चौराहा                                                9 घंटे

मालवीय चौराहा लंका                                     8 घंटे

भेलूपुर चौराहा                                                 5 घंटे

सिगरा चौराहा                                                 11 घंटे

पांडेयपुर चौराहा                                                 9 घंटे

गिरिजाघर चौराहा                                                 9 घंटे

मैदागिन चौराहा                                                 14 घंटे

एक नजर में सड़कों की स्थिति

- शहर में लोक निर्माण विभाग की 44 सड़कों की लंबाई 150 किलोमीटर

- नगर निगम की 300 सड़कें 1170 किमी लंबाई में फैलीं

जाम समाप्त करने के लिए कई प्रस्ताव भेजे गए हैं और कुछ सड़कों पर काम चल रहा है। आने वाले एक वर्ष में शहर को जाम से निजात मिल जाएगी। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सड़कों पर जाम नहीं लगने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ थानों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन चौराहों पर ज्यादा जाम लग रहा है वहां की सिग्नल लाइट के मैनेजमेंट को भी ठीक कराया जाएगा। - विक्रांत वीर, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed