{"_id":"584a94f94f1c1b2434449f07","slug":"traffic-jam-in-mohanasaray","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनसराय चौराहे पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनसराय चौराहे पर लगा लंबा जाम
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Dec 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
मोहनसराय चौराहे स्थित हाईवे और वाराणसी जाने वाले रास्ते पर आज सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। इससे यात्रियों काफी परेशानी हो रही है। जाम का कारण चौराहे पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य है।
विज्ञापन
रोहनिया संवाददाता के मुताबिक निर्माणकार्य की वजह से वाराणसी जाने के एक रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे शहर की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव एक ही सड़क पर आ गया है और जाम लग रहा है।
विज्ञापन
जाम के कारण कई एंबुलेंस भी फंस गईं जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। जाम की समस्या को दूर करने के लिए एसपी ट्रैफिक रामभवन चौरसिया, सीओ ट्रैफिक संतोष मिश्रा, टीआई दो जगत कन्नौजिया मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन