फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic diversion plan trial of Lankan police successful in varanasi

काशीवासियों ध्यान दें: घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं; वरना पछताएं

Tue, 10 Dec 2024 09:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Dec 2024 09:34 AM IST
सार

लंका पुलिस द्वारा लागू डायवर्जन का ट्रायल सफल रहा। ऐसे में नरिया से लंका मालवीय चौराहा जाने वाले वाहन रश्मिनगर होकर निकलेंगे। लंका पुलिस ने इस यातायात व्यवस्था को रोजाना के लिए लागू कर दिया है। 

विज्ञापन
traffic diversion plan trial of Lankan police successful in varanasi
traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका मालवीय चौराहा पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लंका पुलिस ने डायवर्जन प्लान बनाया और उसे लागू भी कराया। पहले दिन ही ट्रायल सफल रहा। नरिया से लंका मालवीय चौराहा आने वाले वाहनों को रश्मिनगर मोड़ से अंदर होकर वी-टू मॉल के पास से निकाला गया। यहां से वाहन रविदास गेट चौराहे से होकर लंका चौराहे जा सकेंगे। इस प्रयोग से यातायात सुगम रहा। 

विज्ञापन


रोजाना के लिए यातायात व्यवस्था लागू  
लंका पुलिस ने यातायात व्यवस्था को रोजाना के लिए लागू कर दिया है। सोमवार की दोपहर लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने रश्मिनगर कॉलोनी मोड़ से लेकर वी-टू तक पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर जगह-जगह ठेला, गुमटी और स्टॉल लगाने वालों को हटवाया गया और चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकानें नहीं लगाई जाए। 
विज्ञापन


सुगम यातायात में बाधक बनने पर होगी कार्रवाई
सुगम यातायात में बाधक बनने पर विधिक कार्रवाई भी होगी। इस दौरान रश्मिनगर मोड़ वाले मार्ग पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के सामने खड़े वाहनों का चालान किया गया। अस्पताल के प्रबंधक को पुलिस ने हिदायत दी कि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न होने पाए, यदि इसकी पुनरावृत्ति होगी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि इस ट्रायल से मालवीय चौराहा पर वाहनों का दबाव कम हुआ। चौराहे पर यातायात व्यवस्था समान्य थी। इस व्यवस्था को नियमित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed