फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic 21 parking lots varanasi getting filled with 4185 vehicles one lakh vehicles road jams every day

Varanasi News: 4185 वाहनों से फुल हो रहीं शहर की 21 पार्किंग, सड़क पर 1 लाख वाहन; आए दिन लग रहा जाम

Sun, 23 Jun 2024 08:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 08:35 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम की ओर से चिह्नित 17 पार्किंग स्थलों में 2500 वाहनों को खड़ी करने की क्षमता है। ये वे स्थान हैं जहां पर नगर निगम की ओर से एक साल के लिए स्थान ठेके पर दिए जाते हैं। चौड़ी सड़कों के किनारे निश्चित स्थान पर वाहन खड़ी करने की सुविधा नगर निगम की ओर से दी गई है। 

विज्ञापन
Traffic 21 parking lots varanasi getting filled with 4185 vehicles one lakh vehicles road jams every day
कमिश्नरी के बाहर खड़ी गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में वाहनों की पार्किंग बड़ी समस्या बनती जा रही है। बीएचयू से सारनाथ क्षेत्र के बीच की दूरी 18.8 किलोमीटर है। इस क्षेत्र में 21 पार्किंग स्थल हैं। इनमें चार स्थायी और 17 अस्थायी पार्किंग हैं। इनकी क्षमता 4185 वाहनों को खड़ा करने की है। जबकि शहर में एक लाख वाहन सड़क पर होते हैं। 

विज्ञापन


इनमें 75 हजार सड़कों पर दौड़ते हैं जबकि 25 हजार वाहनों को सड़क, कॉलोनी, गलियों में इधर-उधर खड़ा कर दिया जाता है। यातायात विभाग के अनुसार 30 हजार वाहन प्रतिदिन दूसरे जिलों से किसी न किसी काम से शहर में आते हैं। इनमें ज्यादातर लोग सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा करते हैं। 
विज्ञापन


इसकी वजह से आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। स्मार्ट सिटी के तीन पार्किंग स्थल और पीडब्ल्यूडी की एक पार्किंग स्थल को मिलाकर 1685 वाहनों को पार्क करने की सुविधा है। ये सभी वाहन हाल ही में बने अत्याधुनिक पार्किंग स्थल में पार्क होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख इलाकों में जाम

इन्हीं कारणों से शहर में आए दिन जाम लगता है। चौक, मैदागिन, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, विश्वेश्वरगंज, रेवड़ी तालाब, बीएचयू, लंका, सारनाथ, कमच्छा, अस्सी घाट, लंका समेत 30 से अधिक इलाकों में आवागमन के प्रमुख साधन सिर्फ ऑटो और ई-रिक्शा हैं। 

शहर में आबादी की रफ्तार से दिन-प्रतिदिन गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। इन वाहनों को खड़ी करने की जगह हो या न हो, लेकिन एक घर में दो से तीन वाहन देखे जा सकते हैं। 

स्थाई पार्किंग स्थलों में पार्क होते हैं 1685 वाहन गोदौलिया पार्किंग स्थल में 375 दोपहिया वाहन खड़े होते हैं। बेनियाबाग में 600 (470 चार पहिया और 130 दो पहिया वाहन) और टाउनहॉल में 370 (240 चार पहिया, 130 दो पहिया) वाहन खड़े होते है। 

इनके अलावा सर्किट हाउस में 340 (225 चार पहिया, 115 दो पहिया) वाहन खड़े हो रहे हैं। आरटीओ में वाहनों की संख्या 12.75 लाख बनारस आरटीओ में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या करीब 12.75 लाख तक पहुंच गई है। दस वर्ष पहले 2012 में वाहनों की संख्या 5 लाख थी। 

फेल हो जाती है हर प्लानिंग

Traffic 21 parking lots varanasi getting filled with 4185 vehicles one lakh vehicles road jams every day
कचहरी पर मल्टीलेवल पार्किंग के सामने खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला

बीते पंद्रह सालों में शहर में कुछ फ्लाईओवर और आरओबी जरूर बने हैं, लेकिन सड़कों की संख्या वही है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है। जाम से निजात के लिए हर दिन नए उपाय किए जाते हैं लेकिन वाहनों की संख्या के आगे सब फेल हो जाते हैं। 

नगर निगम और वीडीए की ओर से चार जगहों पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव नगर निगम की ओर से सिगरा और पशु चिकित्सालय में पार्किंग स्थल के साथ व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा वीडीए की ओर से दो जगहों पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 

इनमें सारनाथ में 0.62 हेक्टेयर में बनने वाली पार्किंग में 50 बसें और 200 वाहन खड़े होंगे। इस पर 49.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा मुनारी रोड पर भी चार हजार वर्ग मीटर में पार्किंग बननी है। यहां 600 वाहन खड़े होंगे। 

सड़कों पर दौड़ रहे 18475 ई-रिक्शे रिकाॅर्ड के अनुसार बनारस में 18,475 ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि इनकी तादाद 25 हजार से ज्यादा है। इनके अलावा 15 हजार से अधिक ऑटो वाले भी फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें जब लाइसेंस और परमिट बांटा जा रहा था, तब तय किया गया था कि शहर में इनकी तादाद 6,500 से 7,000 रहे।

बोले अधिकारी
नगर निगम के जरिये लोगों से अपील की जा रही है वे निजी जमीन पर पार्किंग बनवाएं। कोई आगे नहीं आ रहा है। आने वाले दिनों में कुछ और पार्किंग स्थल बनवाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed