{"_id":"68f9351ea9132a5b26090961","slug":"traders-raised-their-voice-to-stop-online-trading-varanasi-news-c-20-vns1056-1163729-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार बंद करने को उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार बंद करने को उठाई आवाज
विज्ञापन
वाराणसी व्यापार मंडल से संबद्ध काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को महमूरगंज स्थित लॉन में दीपावली महोत्सव हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके त्रिपाठी थे। अध्यक्षता वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष व काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने की।
महामंत्री कविंद्र जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी सीजन में भारी डिस्काउंट और ऑफर देकर खुदरा व्यापारियों को खत्म करने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी और अन्य विभागीय उत्पीड़न से छोटे व्यापारी त्रस्त हैं, जिससे कुटीर और लघु उद्योगों पर संकट गहराता जा रहा है। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बहिष्कार करें और अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध कराएं। रमेश निरंकारी, दीप्तिमान देव गुप्ता, विकास गुप्ता, सुशील लखमणि, विश्वनाथ दुबे, दीप्तिमान देव गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव वर्मा, नीलिमा चौबे, हुमा बानो, प्रिया अग्रवाल ने विचार रखे। संचालन रमेश निरंकारी ने किया।