जानिए, आजमगढ़ के व्यापारियों ने क्यों कहा- साहब! अब बहुत हो गया, कुछ तो करिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद न तो आपराधिक घटनाएं रुक रही हैं और नहीं ही अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच रहें हैं। इसी क्रम में दीदारगंज थानान्तर्गत मार्टिनगंज बाजार में गुरुवार रात सिर पर प्रहार करके कपड़ा व्यवसाई नरेंद्र यादव पुत्र श्यामू यादव की बेसो नदी के पुल पर बेलवाना के पास हुई हत्या की सूचना जैसे ही व्यापारियों के बीच पहुंची सभी आवाक रह गए।
घटना के बाद दहशत खाए व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया और आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह मार्टिनगंज तहसील बाजार सहित आसपास के सभी प्रतिष्ठानों, सभी विद्यालयों को बंद रख विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारी अपनी मांग पर अड़े रहे कि कानून व्यवस्था पर प्रभावी अमल, व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही घटना का एक सप्ताह के भीतर खुलासा करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।
व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बरदह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी थानाध्यक्ष दीदारगंज हरेंद्र कुमार सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द इस जघन्य अपराध का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, फिर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कहीं भी छुप के बैठा हो उसे खोज निकाला जाएगा ।
वहीं दूसरी तरफ व्यापारी अमित कुमार राय, गंगा प्रसाद जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, सुनील यादव, रमेश जायसवाल, अनिल यादव, करिया मोदनवाल, सचिन गुप्ता, भानु यादव, सुरेश चौरसिया, बब्लू गुप्ता ने थानाध्यक्ष दीदारगंज हरेंद्र सिंह को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द खुलासा करने का आग्रह किया। कहा कि एक हफ्ते के अंदर इस जघन्य अपराध का खुलासा हो जाना चाहिए नहीं तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूरी तरह से मार्टीनगंज बाजार तथा सभी स्कूल कालेज बंद है लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।