फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders of Banaras protested against the Farrukhabad incident.

Varanasi News: फर्रुखाबाद की घटना पर बनारस के व्यापारियों ने जताया विरोध

Sat, 21 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Traders of Banaras protested against the Farrukhabad incident.
चोलापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फर्रुखाबाद में पुलिस द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ नाराजगी जताई है। चोलापुर बाजार में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों का आरोप है कि वहां के चौकी इंचार्ज की ओर से दुकानदारों को झूठे मुकदमों का डर दिखाकर धन उगाही की जा रही है, जो पूरी तरह से दमनकारी नीति है। विरोध में जब प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारियों ने शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला, तो पुलिस ने न्याय करने के बजाय उल्टा व्यापारियों पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। व्यापारियों की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article