फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders in Kashi happy decisions of the 57th GST Council to bring relief.

Varanasi News: काशी के व्यापारी खुश, 57वीं जीएसटी काउंसिल के फैसलों से मिलेगी राहत

Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders in Kashi happy decisions of the 57th GST Council to bring relief.
वाराणसी। 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में बृहस्पतिवार को कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए लगाई गई मुहर का काशी के व्यापारियों व उद्यमियों ने स्वागत किया है। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इससे व्यापारी निर्भिक होकर अपना कारोबार कर सकेंगे। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। रिफंड प्रक्रिया को तेज करना, आपराधिक कार्रवाई की सीमा बढ़ाना और ईमानदार खरीदार के आईटीसी को सुरक्षित रखना जैसे फैसलों से छोटे और मध्यम व्यापारियों का विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि ये सिफारिशें देश के उद्यमियों के विश्वास को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि फ्लोर मिलिंग व खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में कार्यशील पूंजी, गेहूं खरीद और निर्बाध अंतरराज्यीय परिवहन अत्यंत आवश्यक हैं। स्वचालित रिफंड और ई-वे बिल नियमों में ढील से किसानों, श्रमिकों और बेकरी इकाइयों से जुड़े पूरे आपूर्ति चक्र को गति मिलेगी।
विज्ञापन


वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने इन सुधारों को व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि 17 दिन में रिफंड मिलने से व्यापारियों की पूंजी लंबे समय तक नहीं फंसेगी। दोनों संगठनों ने इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए इनके शीघ्र जमीनी क्रियान्वयन की मांग की। फर्नीचर कारोबारी मनीष गुप्ता ने कहा कि हम इन सुधारों का स्वागत करते हैं। इनके नियम सरल, पारदर्शी और व्यापारी हित में होंगे। साथ ही, फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर कार्रवाई के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वास्तविक व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed