फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders held JE hostage after equipment in medicine shops burnt in Saptasagar Mandi

Varanasi News: दवा की दुकानों में जले उपकरण, जेई को तीन घंटे तक बनाया बंधक; लिखित में मानी गलती तब छोड़ा

Sun, 01 Sep 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Sep 2024 04:37 PM IST
सार

वाराणसी में सप्तसागर मंडी में दवा की दुकानों में उपकरण जलने पर व्यापारी आग बबूला हो गए। उन्होंने जेई को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। गलत तरीके से तार जोड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Traders held JE hostage after equipment in medicine shops burnt in Saptasagar Mandi
सप्तसागर मंडी में जेई को बंधक बनाकर रखा दवा विक्रेताओं ने। - फोटो : स्वयं

विस्तार

सप्तसागर दवा मंडी में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से दवा की दुकानों में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, पंखा, एसी सहित अन्य उपकरण जल गए। दवा विक्रेताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर गलत तरीके से तार जोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई को विक्रेताओं ने करीब तीन घंटे तक बंधक बनाया।

विज्ञापन


विरोध बढ़ता देख जेई ने अर्थ में फेस आने की वजह से 20 दवा विक्रेताओं के उपकरण जलने की बात लिखी तब जाकर लोगों ने उन्हें रिहा किया। उधर, मामले में मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


दवा मंडी में शनिवार दोपहर में दवा विक्रेताओं ने बिजली उपकेंद्र को तारों के शॉर्ट सर्किट होने की सूचना दी। इसके बाद यहां कर्मचारी पहुंचे और तार जोड़ने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कर्मचारियों ने अर्थ में फेस का तार जोड़ दिया। इस कारण वहां आग लग गई। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुख्य अभियंता एके सिंघल को भी जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता आरके गौतम के हस्तक्षेप के बाद दवा विक्रेता माने। इस दौरान धर्मेंद्र अग्रवाल, त्रिलोकी यादव, अशोक सिंह, अनिल शाह, अतुल जैन, अनूप जायसवाल आदि विक्रेता मौजूद रहे। 

मुआवजा नहीं तो आंदोलन

संजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दवा विक्रेताओं को नुकसान का मुआवजा बिजली निगम की ओर से नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि दवा के कारोबार से हर दिन करोड़ों रुपये की जीएसटी, इनकम टैक्स का भुगतान किया जाता है।

रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
मुख्य अभियंता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता द्वितीय एके वर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद जो रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed