{"_id":"662fd22983b779ecc20edfc9","slug":"traders-expressed-protest-by-closing-seven-hundred-shops-of-gumti-market-in-varanasi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बरेका गुमटी मार्केट की 700 दुकानें बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध; महाप्रबंधक से वार्ता असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बरेका गुमटी मार्केट की 700 दुकानें बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध; महाप्रबंधक से वार्ता असफल
Mon, 29 Apr 2024 10:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:30 PM IST
सार
Varanasi News: संशोधन के बाद भी 104 वर्गफीट क्षेत्रफल वाली दुकानों का मासिक दर मात्र 2125 रुपये प्रति माह है। किराये की गणना रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश पर आधारित है, जो पूरे भारतीय रेलवे पर लागू होती है।
विज्ञापन
गोमती मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बरेका गुमटी मार्केट की दुकानों का किराया वृद्धि के बाबत निष्कर्ष नहीं निकलने पर व्यापारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। बरेका प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों ने सुबह धरना प्रदर्शन किया। प्रशासनिक कार्यालय के बाहर व्यापारियों को आरपीएफ और बरेका चौकी पुलिस ने किसी तरह समझाया बुझाया। महाप्रबंधक से व्यापारियों की वार्ता भी असफल रही। व्यापारी अब आंदोलन की रूपरेखा बना रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारियों के साथ बरेका प्रशासन न्याय नहीं कर रहा है। बरेका व्यापार मंडल की संरक्षिका योगिता तिवारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन में ऐसा कोई आदेश नहीं है, जिसका हवाला देकर एक साथ 400 प्रतिशत किराये में वृद्धि कर दी गई। अखिलेश पाठक, राजेश सिंह, रमेश सिंह, प्रिया अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजय निरंकारी, सोनी खान, विश्वनाथ दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
104 वर्गफीट क्षेत्रफल वाली दुकानों का मासिक दर मात्र 2125 रुपये प्रति माह
बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले बरेका गुमटी मार्केट दुकानों के किराये की गणना आधार 1986 भूमि सर्किल दर के अनुसार की जा रही थी। वर्तमान में दुकानों के दर की गणना 2022 में रेलवे भूमि के प्रबंधन के लिए जारी मास्टर सर्कुलर के दिशानिर्देश अनुसार है।
मास्टर सर्कुलर के अनुसार दुकानों के दर की गणना के लिए आधार वर्ष 2019-20 के भूमि सर्किल रेट के अनुसार किया जाना है।