फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tractor-trolley crashes into house after hitting an ambulance patient driver killed one injured blocked

UP: मरीज लेने जा रही एंबुलेंस में टक्कर मार घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत, एक घायल; रास्ता जाम

Fri, 05 Jun 2026 10:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 10:40 PM IST
सार

Mau News: मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक मकान में घुस गए। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। दुर्घटना के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Tractor-trolley crashes into house after hitting an ambulance patient driver killed one injured blocked
हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अस्पताल का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगऊपुर स्थित एमएसडी हॉस्पिटल की एंबुलेंस मरीज लेने के लिए दुबारी जा रही थी। एंबुलेंस को गंगयापार निवासी चालक श्रीकांत (50) चला रहे थे। उनके साथ अस्पताल का कर्मचारी शुभम कुमार भी मौजूद था। अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर रमऊपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली एंबुलेंस को घसीटते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान के चैनल गेट को तोड़कर अंदर तक घुस गई। गनीमत रही कि उस समय घर के बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे चालक श्रीकांत तथा कर्मचारी शुभम कुमार को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तत्काल फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शुभम कुमार का उपचार शुरू किया गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है। घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed