{"_id":"6817b36e6de796d83c05a0db","slug":"tractor-trolley-coupling-broke-driver-died-after-being-crushed-under-the-engine-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटी, इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटी, इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत, मची अफरा-तफरी
Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
सार
ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटने से इंजन अचानक पलट गया और नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई का काम चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटने के बाद और इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई करते समय हादसा हुआ। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
चाेलापुर थाना क्षेत्र के कोहांसी का रहने वाला सतीश कुमार (20) ट्रैक्टर चालक था। रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल का निर्माण चल रहा है। रात में लगभग 12 बजे सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिट्टी ढुलाई के लिए पहुंचा। बेसमेंट से मिट्टी लेकर निकलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच की कपलिंग टूट गई।
विज्ञापन
इस बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और सतीश इंजन के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने किसी तरह जेसीबी से इंजन हटवाया और सतीश को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सतीश के भाई आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि इस घटनाक्रम का सीसी कैमरे का फुटेज भी वायरल है।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भाई आशीष के प्रार्थना पत्र पर सतीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।