{"_id":"58fdf7354f1c1b0816c0c21b","slug":"tractor-and-scorpio-hit-each-other-at-mau-driver-and-one-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में रफ्तार का कहरः टक्कर के बाद ट्रैक्टर और स्कार्पियो में लगी आग, बाइक सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में रफ्तार का कहरः टक्कर के बाद ट्रैक्टर और स्कार्पियो में लगी आग, बाइक सवार छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 25 Apr 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रैक्टर और स्कार्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के गालिबपुर गांव के पास सोमवार दोपहर 2.30 बजे रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पास सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित स्कार्पियो बाइक सवार भाई बहन को धक्का मार ट्रैक्टर से टकराकर कर उसके ऊपर चढ़ गई।
हादसे में स्कार्पियो और ट्रैक्टर में आग लग गई। स्कार्पियो चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक के साथ बाइक सवार भाई बहन गंभीर रुप से घायल हुए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां 20 वर्षीया युवती की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ तमाशाबीन बनी रही। किसी ने आग को बुझाने का प्रयास भी नहीं किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो सुल्तानपुर जिले के शास्त्री नगर मुहल्ला निवासी देवेंद्र तिवारी की थी। बताया जाता है देवेंद्र बलिया जिले से रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान स्कार्पियो में उनके साथ दो लोग और थे।
जैसे ही स्कार्पियो गालिबपुर गांव के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसे धक्का मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर की थी कि स्कार्पियो ट्रैक्टर के इंजन पर चढ़ गया। इस दौरान स्कार्पियो और ट्रैक्टर में आग लग गई।
साथ ही स्कार्पियो चालक देवेंद्र तिवारी पुत्र मिथिलाशरण निवासी सुल्तानपुर जिला के शास्त्री नगर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ स्कार्पियो के धक्के से दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर सवार भाई बृजलाल भारती (37) और उसकी बहन रेशमा भारती (20) के साथ ट्रैक्टर चालक जयप्रकाश सिंह (45) गंभीर रूप से से घायल हुए।
घायल भाई बहन और ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बृजलाल को रेफर कर दिया। दोनों भाई बहन गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ मटेहू गांव के निवासी है। ट्रैक्टर चालक जयप्रकाश सिंह पुत्र रामअवध रानीपुर थाने के स्थानीय बाजार के निवासी है।
ग्रामीणों की माने तो दुर्घटना के बाद स्कार्पियो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। साथ ही वो वाहन से निकलकर एक तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।