{"_id":"571a91124f1c1b6a7d8b4e34","slug":"toyota-showroom-in-broad-daylight-firing-on-the-palette-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए दिनदहाड़े टोयटा शोरूम पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी के लिए दिनदहाड़े टोयटा शोरूम पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद टोयोटा के शोरूम पहुंचे एसएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबाबाद स्थित टोयटा शोरूम पर शुक्रवार की दोपहर 3:12 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। शोरूम के गेट पर हवाई फायरिंग करने के बाद नकाबपोश बदमाश बाइक से मोहनसराय की ओर भाग निकले। सूचना पाकर कुछ देर बाद ही एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि चौबेपुर के धौरहरा निवासी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी ने शोरूम के मालिक राजेंद्र गोयनका के बेटे अनुराग से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी। बीकेडी को माफिया से एमएलसी बने ब्रजेश सिंह का धुरविरोधी माना जाता है। 13 से लेकर 18 अप्रैल के बीच रंगदारी के लिए करीब छह बार फोन आया था। बदमाशों ने कारोबारी पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग की है।
सिगरा निवासी राजेंद्र गोयनका पूर्वांचल के बड़े ऑटो मोबाइल कारोबारी हैं। रोहनिया के शहाबाबाद में उनका टोयटा का शोरूम है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश शोरूम के मुख्य गेट पर पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा था जबकि दूसरे ने नीचे उतर कर पिस्टल से चार फायरिंग की। गेट पर मौजूद शोरूम के सुरक्षाकर्मी विनोद सिंह, विनोद पांडेय समेत अन्य कर्मचारी अंदर की ओर भागे। फायरिंग कर दहशत फैलाने के बाद दोनों बदमाश मोहनसराय की ओर भाग निकले। शोरूम के कर्मचारियों ने घटना की सूचना सौ नंबर पर दी। कुछ ही देर में एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनोज मिश्रा समेत कर्मचारियों ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। बताया कि राजेंद्र गोयनका अमेरिका गए हैं। सूचना के बाद उनके पुत्र अनुराग और राहुल शोरूम पर पहुंचे। एसएसपी ने दोनों से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। सीसीटीवी फुटेज की क्लिप लेकर एसएसपी लौट गए। उनका कहना है कि घटना में बीकेडी का नाम सामने आ रहा है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए घटना की है। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।