फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists stranded in middle of Ganga varanasi NDRF and water police rescued saved 45 people

बीच गंगा में फंसे पर्यटक : NDRF व जल पुलिस ने किया रेस्क्यू, काशी के घाटों का भ्रमण कर रहे थे लोग; जानें मामला

Wed, 22 Jan 2025 10:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

गंगा के बीचोंबीच पर्यटकों के फंसने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस अलर्ट हो गई। डबल डेकर बजड़े में 45 लोग सवार थे। इस बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Tourists stranded in middle of Ganga varanasi NDRF and water police rescued saved 45 people
गंगा में फंसे पर्यटकों को बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचगंगा घाट के समाने बीती शाम सात बजे गंगा की लहरों के बीच डबल डेकर बजड़ा अचानक बंद हो गया। इसपर सवार करीब 45 पर्यटक करीब दो घंटे तक फंसे रहे। बीच गंगा में नाव बंद होने पर सवार मारे डर के शोर मचाने लगे। उन्हे एनडीआरएफ और जल पुलिस ने करीब दो घंटे रेसक्यू कर पर्यटकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जल पुलिस प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि नाव का इंजन अचानक बंद हो गया था। लोगों के माध्यम से इसकी जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ और जल पुलिस के दो नावों की मदद से डबल डेकर बजड़े पर फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


बताया कि यह नाव अस्सी घाट के विनोद मांझी की है। पर्यटक अस्सी घाट से नमो घाट तक जाने के लिए बजड़े पर सवार हुए थे। नमो घाट से वापस लौटते समय बीच गंगा में अचानक बजड़ा बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed