फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourists reduced due to disruption of train and air services in harsh winter in Varanasi

काशी में कम हुई पर्यटकों की संख्या: नवंबर में डेढ़ करोड़, दिसंबर में आए केवल 11 लाख सैलानी; वजह जान लें

Thu, 08 Feb 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद नीलांबुज तिवारी, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 05:37 PM IST
सार

दिसंबर और जनवरी में घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के चलते ट्रेनें लगातार लेट चल रही थीं। ऐसे में ट्रेन और विमान सेवा बाधित हुई तो काशी में पर्यटकों की संख्या कम हो गई। इससे सैलानियों की संख्या रिकॉर्ड कम हुईं।

विज्ञापन
tourists reduced due to disruption of train and air services in harsh winter in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्धचंद्राकार घाटों से दुनिया को रिझाने वाली काशी में दिसंबर की ठंड और कोहरे ने सैलानियों की राह रोक दी। देव दीपावली वाले नवंबर महीने में सैलानियों की आमद के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए थे। दिसंबर में कोहरे से ट्रेन और विमान सेवा बाधित होने के कारण महज 11 लाख तीन हजार 618 पर्यटक ही वाराणसी पहुंचे हैं। इससे पहले नवंबर महीने में एक करोड़ 70 लाख सैलानी काशी पहुंचे थे। हालांकि दिसंबर में काशी विश्वनाथ मंदिर में 55 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के मुताबिक पर्यटकों की संख्या में कमी ठंड और कोहरे से आवागमन प्रभावित रहने की वजह से हुई। जनवरी के अंतिम सप्ताह से देसी-विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। फरवरी माह से इसमें और तेजी आएगी। टूर ऑपरेटरों के मुताबिक विदेशी पर्यटक काशी में ठहर रहे हैं। जबकि एनआरआई तीन दिन अयोध्या और सात से दस दिन काशी में ठहर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में काशी आने के लिए करीब 30 हजार एनआरआई व विदेशी पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि टूरिज्म कैलेंडर के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के काशी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तीन दिसंबर से 10 जनवरी तक 84 उड़ानें निरस्त, ट्रेनें भी 900 घंटे लेट
तीन दिसंबर से 10 जनवरी के बीच वाराणसी से अन्य शहरों को जोड़ने वाली 84 उड़ानें कोहरे की वजह से निरस्त रहीं। वाराणसी से गुजरने वाली 112 जोड़ी ट्रेनें दिसंबर महीने में 900 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेन और विमानों के प्रभावित होने के चलते भी सैलानियों की संख्या में कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तांबुल से 60 पर्यटकों का दल पहुंचा

इस्तांबुल से आए 60 पर्यटकों के दल ने शुक्रवार को रिक्शा में सवार होकर काशी का भ्रमण किया। पर्यटकों का दल शाम को सिगरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से रिक्शा में सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचा। यहां गंगा आरती देखने के बाद नाव में सवार होकर गंगा की सैर की। गाइड से घाटों की जानकारी लेते हुए अस्सी पहुंचे और वहां से दशाश्वमेध आए, फिर होटल रवाना हो गए।

क्या कहते हैं अधिकारी
कोहरे और ठंड की वजह से सैलानियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन फिर पर्यटक बड़ी संख्या में वाराणसी आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात है कि विदेशी मेहमानों की संख्या में इजाफा हुआ है।
- आरके रावत, उप निदेशक, पर्यटन

2023 में पर्यटकों की आवाजाही
महीना     देसी             विदेशी        कुल

जनवरी   8727701     19037     8746738
फरवरी   8687325     24951     8712276
मार्च       5095382     24613     5119995
अप्रैल     6584303     15851     6600154
मई       3525842      10232     3536074
जून       4209830      5718      4215548
जूलाई   10819803    10652    10830455
अगस्त  10187051     9372     10196423
सितंबर  8456499     11807    4468306
अक्तूबर 4920599     18495   4939094
नवंबर    16976794   28151  17004952

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed