फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists are paying exorbitant price, yet neither room nor budget is available

मुंहमांगी कीमत दे रहे सैलानी, फिर भी न कमरे मिल रहे न बजड़े

Wed, 17 Nov 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tourists are paying exorbitant price, yet neither room nor budget is available
इस बार देव दीपावली पर काशी में रंग-बिरंगे झालरों से सजी नाव सैलानियों की पहली पसंद है। वह सोशल साइटों के माध्यम से इसकी बुकिंग करवा रहे हैं। अस्सी घाट के नाविक दीपक ने बताया कि बड़ी नाव 30 से 50 हजार में बुक हो रही है। झालरों से सजी नावों की 60 से 70 हजार में बुकिंग हो रही है। बजड़े 2.5 से तीन लाख रुपये में बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, घाटों के आसपास होटलों में कमरे फुल हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को घाटों से दूर ठिकाना तलाशना पड़ रहा है। देव दीपावली देखने के लिए केरल, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों से लोग आ रहे हैं। राहुल राय ने बताया कि एक माह पहले ही कमरे बुक हो चुके हैं। लोग अभी भी बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं। इसके लिए मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

12 हजार हुआ क्रूज का टिकट
देव दीपावली पर क्रूज का एक टिकट 12 हजार रुपये में दिया जा रहा है। तीनों क्रूज लगभग फुल हैं। विकास मालवीय बताते हैं कि कोरोना के चलते बाजार ठप था, लेकिन देव दीपावली के बाद तेजी आ गई है। पहले अलकनंदा की बुकिंग हो रही थी, लेकिन देव दीपावली पर अन्य क्रूज भी बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed