फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourist police station will be open in varanasi

आगरा की तर्ज पर वाराणसी में खुलेगा पर्यटक थाना, अगले हफ्ते प्रेजेंटेशन

Tue, 30 Jan 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 Jan 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
tourist police station will be open in varanasi
प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी पर्यटक स्थलों के लिए मशहूर है। यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या से अधिक देशी व विदेशी पर्यटक आते-जाते हैं। इसी के मद्देनजर शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर विदेशी सैलानियों से छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश के लिए जल्द ही यहां आगरा की तर्ज पर पर्यटक थाना खोला जाएगा।
विज्ञापन


यहां सौ प्रशिक्षित पुलिस कर्मी  तैनात होंगे। इनकी ड्यूटी सिर्फ पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा-निगरानी में लगाई जाएगी। इनसे कोई और कार्य नहीं लिया जाएगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं वाराणसी के नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने सोमवार को सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटक थाना के लिए कमिश्नर को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। थाने की कार्यप्रणाली और पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा रोडमैप तैयार कर एसएसपी फरवरी के पहले सप्ताह में शासन में इसका प्रेजेंटेशन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज की घटना के बाद अलर्ट

tourist police station will be open in varanasi
प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत में नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने कासगंज की घटना के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करने की ताकीद की। पुलिस को निर्देश दिया कि जो भी पेशेवर और इनामी अपराधी हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करें। अराजक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाए। इससे पहले समीक्षा बैठक में पुलिस अफसरों का सुझाव था कि यातायात विभाग की ओर वसूले जाने वाले जुर्माने की 25 प्रतिशत धनराशि जिले में यातायात संसाधन के लिए खर्च की जाने की अनुमति दी जाए।  

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं वाराणसी के नोडल अधिकारी रजनीश दुबे मंगलवार को वरुणा कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कॉरिडोर में जहां कहीं भी कमियां मिलेंगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कॉरिडोर से जुड़ी कई शिकायतें शासन तक पहुंची हैं, निरीक्षण के दौरान उन सभी पहलुओं पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed