फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist overflow in Kashi: Hotel-lodges all full, after roads now traffic jam in Ganga also

काशी में पर्यटक ओवरफ्लो: होटल-लॉज सब फुल, सड़कों के बाद अब गंगा में भी लगा जाम

Thu, 28 Dec 2023 09:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Dec 2023 09:26 AM IST
सार

नए साल में अब कुछ ही दिन हैं। शीतकालीन अवकाश भी चल रहा है। ऐसे में काशी में भारी संख्या में पर्यटकों का आना लाजमी है। 25 दिसंबर से अचानक बढ़ी पर्यटकों की संख्या का असर गंगा में नावों के संचालन पर दिख रहा है। 

विज्ञापन
Tourist overflow in Kashi: Hotel-lodges all full, after roads now traffic jam in Ganga also
काशी में पर्यटक ओवरफ्लो - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल पर काशी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सड़क छोड़िए गंगा में नावें भी जाम में फंस रही हैं। बुधवार को अस्सी घाट पर भी यही नजारा देखने को मिला। जाम का कारण गंगा में नावों की संख्या बढ़ना है। आम दिनों में यहां 1000 से 1200 नावें देखने को मिलती हैं। बीते दो दिनों से इनकी संख्या बढ़ कर 1400 से 1500 पहुंच गई है। पर्यटकों की बढ़ी हुई संख्या का फायदा नाविक मनमाना पैसा वसूल कर उठा रहे हैं।

विज्ञापन

नए साल में अब कुछ ही दिन हैं। शीतकालीन अवकाश भी चल रहा है। ऐसे में काशी में भारी संख्या में पर्यटकों का आना लाजमी है। 25 दिसंबर से अचानक बढ़ी पर्यटकों की संख्या का असर गंगा में नावों के संचालन पर दिख रहा है। आलम यह है कि अस्सी, हरिश्चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध, ललिता और नमो घाट पर नाव जाम में फंस रही हैं। नाविक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि पहले सिर्फ गंगा इस पार की नावें चलती थीं। अब गंगा उस पार यानी रामनगर और सरायमोहना की नावें भी चल रहीं हैं।

विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में

कुल लाइसेंसी नावें - 1200

बिना लाइसेंस वाली नावें - 100

नावें जिनकी लाइसेंस प्रक्रिया में है - 100

सीएनजी से चलने वाली नावें - 650
 

इन घाटों के लिए नावों की मांग अधिक

अस्सी से नमो घाट, अस्सी से ललिता घाट, अस्सी से राजेंद्र प्रसाद व दशाश्वमेध, राजेंद्रप्रसाद व दशाश्वमेध से अस्सी, राजेंद्र प्रसाद व दशाश्वमेध से नमो घाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से निर्धारित नावों के रेट

अस्सी से नमो घाट राउंड ट्रिप प्रति व्यक्ति अधिकतम किराया 345 रुपये

हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट राउंड ट्रिप प्रति व्यक्ति अधिकतम किराया 125 रुपये

मंदिर कॉरिडोर (दशाश्वमेध घाट) से अस्सी ट्रिप प्रति व्यक्ति अधिकतम किराया 175 रुपये

मंदिर कॉरिडोर (दशाश्वमेध घाट) से नमो घाट राउंड ट्रिप प्रति व्यक्ति अधिकतम किराया 175 रुपये

गंगा में चलने वाली प्रत्येक नाव के लिए नगर निगम ने रेट निर्धारित किया है। मनमाना किराया वसूलने का मामला जानकारी में नहीं है। फिर भी जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई होगी। - सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed