फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist commits suicide by hanging himself in hotel room

Varanasi News: होटल के कमरे में पर्यटक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 02 Aug 2024 05:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tourist commits suicide by hanging himself in hotel room
जंगमबाड़ी स्थित एक होटल के कमरे में एक दक्षिण भारतीय पर्यटक ने फंदा लगाकर जान दे दी। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के पास से उसका कोई आईडी प्रूफ या मोबाइल नहीं बरामद हुआ है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जगमबाड़ी स्थित एक होटल में बुधवर की देर रात एक युवक आया। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला वेंकट (45) बताया। वेंकट ने दो कमरे बुक कराए। कहा कि एक कमरे में वह और दूसरे में उसके मां-बाप रहेंगे। आईडी प्रूफ मांगने पर उसने कहा कि वॉशरूम से होकर वह आ रहा है तो दे रहा है। इसके बाद अपने कमरे में चला गया तो बाहर नहीं आया और उसके मां-बाप भी नहीं आए। बृहस्पतिवार की अलसुबह होटल का स्टाफ आईडी प्रूफ के लिए वेंकट के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। पुलिस के आने पर होटल में उपलब्ध दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। कमरा खुलने पर वेंकट पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। तलाशी लेने पर पुलिस को सुसाइड नोट, आईडी प्रूफ या मोबाइल नहीं मिला। इस संबंध में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के नाम और पते की तस्दीक कराकर उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article