फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist bus and collision on highway in Varanasi and car hit from behind four people injured

Road Accident: वाराणसी में हाईवे पर टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर, पीछे से जा भिड़ी कार, चार घायल

Fri, 25 Aug 2023 06:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 06:24 PM IST
सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी के रूपापुर गांव के सामने शुक्रवार को टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस बीच पीछे से आई कार भी टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Tourist bus and collision on highway in Varanasi and car hit from behind four people injured
वाराणसी में टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी के रूपापुर गांव के सामने शुक्रवार को टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस बीच पीछे से आई कार भी टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति रही। 

विज्ञापन


राजस्थान के सीकर निवासी बस चालक रामविलास (52 वर्ष) और रमेश (40 वर्ष) प्रयागराज से बस लेकर वाराणसी शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही रूपापुर हाईवे के पास पहुंचे कि सामने आए कंटेनर से टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। जबकि रफ्तार में आए कार सवार भी अनियंत्रित हो गए और बस में टकरा गए।
विज्ञापन


इसमें प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र इतनार निवासी रितेश व राम पूजन घायल हो गए। सड़क हादसे के कारण यातायात प्रभावित हो गया और हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थनीय लोगों की मदद से घायलों के अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे लगाकर आवागमन सामान्य रूप से बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed