फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism minister swatantra dev singh reach varanasi for meeting

काशी में बोले परिवहन मंत्रीः विकास को मिलेगी रफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार के फैसले दूरगामी

Tue, 30 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजला,वाराणसी Updated Tue, 30 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
tourism minister swatantra dev singh reach varanasi for meeting
परिवहन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री काशी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सूबे के परिवहन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र के तीन साल और प्रदेश सरकार के दो महीने में जितना काम हुआ और जो फैसले लिए गए, वे ऐतिहासिक और दूरगामी हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर आठ किलोमीटर लंबा पुल राष्ट्र को समर्पित किया गया। जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन स्कीम लागू की गई। आज मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा पूरी दुनिया में है।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब परिवहन मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने काशी के विकास में रोड़े अटकाए लेकिन अब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। जनता को इसका फायदा मिलेगा। काशी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। दोनों सरकारें सामंजस्य के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व ही है कि आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और जापान के प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट आए।

परिवहन मंत्री को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक भी करनी थी लेकिन देर से आने की वजह से वह बैठक नहीं कर पाए।

‘रामनगर पालिका में बनाएं भाजपा की सरकार’

tourism minister swatantra dev singh reach varanasi for meeting
 केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामनगर चौक त्रिपौलिया के पास हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। साथ ही, निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटने को कहा गया।

मुख्य अतिथि परिवहन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार की है, उसी प्रकार रामनगर नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनाएं।

निकाय चुनाव के मद्देनजर मंत्री ने कहा कि जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं। केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है और उसका व्यापक फायदा जनता को होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए।

अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने की। इस मौके पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह मौजूद थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed