फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh attacked Akhilesh Yadav in Varanasi Circuit House

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले: छोटी हरकतों पर उतरे अखिलेश यादव, अब छलावे में नहीं आएगी जनता

Thu, 05 Sep 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव छोटी हरकतों पर उतर आए,  जनता अब उनके छलावे में नहीं आएगी।

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh attacked Akhilesh Yadav in Varanasi Circuit House
पीएम संसदीय कार्यालय पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जनसुनवाई करते। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव छोटी हरकतों पर उतर आए हैं। मगर अब जनता उनके छलावे में फंसने वाली नहीं है। उन्हें जनता ने विपक्ष का काम दिया है, उन्हें वही काम ठीक से करना चाहिए, आगे भी यही काम मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें और अपने समय को याद करें कि कैसे उन्होंने अपनी सरकार में गुंडाराज का परचम लहराया था जब बच्चे स्कूल जाते थे तो घर में डर के कारण माता-पिता हनुमान चालीसा का पाठ करते थे। भाजपा यूपी में होने वाले उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


उन्होंने ने बीएचयू में दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत और उनके घर पर बुलडोजर चलने पर कहा कि हमारी सरकार निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अपना काम कर दिया है। जमानत देना कोर्ट का काम है और वह भी न्यायिक प्रक्रिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जानते हैं कि उस प्रक्रिया में प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। बुलडोजर चलाने पर कहा कि अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाता है। सपा-कांग्रेस पर मजहबी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश में क्या हुआ सभी ने देखा, ऐसा भारत में नही होने देंगे। भारत में भारतीयता के साथ ही रहा जाएगा।

सांसद, मेयर को 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता फिर चाहे वो राष्ट्रीय पदाधिकारी हो, चाहे बूथ का पदाधिकारी हो या फिर जनप्रतिनिधि हो, सभी घर घर जाएंगे और लोगों को पिछले 10 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराकर सक्रिय सदस्य बनाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने सभी को लक्ष्य दे दिया है।

जयवीर सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष 5 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 2 हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनूसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को 2-2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की सदस्यता और 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी मौजूद रहे।

शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन
पर्यटन मंत्री ने बुधवार को शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि घाट को 25 मीटर चौड़ा किया गया है। वहां एक सबमर्सिबल पंप लगाने के निर्देश दिए। उनके साथ तमात जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed