फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism in Varanasi Cruise will run from Kashi to Chunar will operate one day a week

पर्यटन को बढ़ावा: काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से चलेगा क्रूज, सप्ताह में एक दिन होगा संचालन

Wed, 01 Sep 2021 10:45 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Wed, 01 Sep 2021 10:45 AM IST
सार

रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
tourism in Varanasi Cruise will run from Kashi to Chunar will operate one day a week
अलकनंदा क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। पर्यटकों को लेकर सप्ताह में एक दिन, रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले का चुनार क्षेत्र भी क्रूज संचालन से जुड़ने जा रहा है। सितंबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में काशी से चुनार के बीच सैम मानिक शाह क्रूज चलेगा। सुबह नौ से साढ़े नौ बजे काशी से क्रूज चलेगा और शूलटंकेश्वर पर उसका स्टापेज होगा। काशी से चुनार का सफर चार घंटे का होगा। 
विज्ञापन


चुनार किला घूम सकेंगे सैलानी
चुनार पहुंचने के बाद सभी सैलानियों को चुनार किला घुमाया जाएगा और भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान गाइड और टूर एंड ट्रैवेल्स के लोग भी साथ होंगे। चुनार किले का समय दो घंटे का होगा। वहीं वापसी यात्रा का समय भी दो से ढाई घंटे का होगा। शाम छह बजे तक क्रूज सैलानियों को लेकर वापस काशी पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज में सैलानी उठा सकेंगे स्ट्रीट फूड का लुत्फ

क्रूज में सफर का शुल्क प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सफर के दौरान पर्यटक काशी के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। सबेरे नाश्ता और पूरा लंच दिया जाएगा। वापसी में स्नैक्स के साथ चाय मिलेगी। अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि चुनार तक के लिए क्रूज का संचालन पांच सितंबर से शुरू करने जा रहे हैं। अभी यह सेवा हर रविवार को उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसके फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed