{"_id":"649faa44f2c72ba68b01cfa4","slug":"tortured-for-rs-10-lakh-case-filed-against-seven-in-varanasi-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: 10 लाख रुपये के लिए महिला को किया प्रताड़ित, पुलिस ने भी समझाया लेकिन दोबारा कर दी ऐसी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: 10 लाख रुपये के लिए महिला को किया प्रताड़ित, पुलिस ने भी समझाया लेकिन दोबारा कर दी ऐसी हरकत
Sat, 01 Jul 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:53 AM IST
सार
UP Crime News: मकबूल आलम मार्ग पर रहने वाली पल्लवी तिवारी के अनुसार, उनका विवाह चंदौली जनपद के कैथी बलुआ निवासी सभाजीत तिवारी के साथ नौ जुलाई 2022 को हुआ था। ससुरालियों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग लेकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर बीते 24 मई को उन्होंने थानाध्यक्ष बलुआ को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
up 112
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तलाक के बाद दोबारा शादी करने वाली महिला को ससुराल में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। प्रकरण को लेकर महिला की तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रोता छोड़ गया रामलीला का लक्ष्मण: विशाल का शव देखकर बिलख पड़े परिजन, ऐसे बनाया था घूमने का प्लान
विज्ञापन
मकबूल आलम मार्ग पर रहने वाली पल्लवी तिवारी के अनुसार, उनका विवाह चंदौली जनपद के कैथी बलुआ निवासी सभाजीत तिवारी के साथ नौ जुलाई 2022 को हुआ था। ससुरालियों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग लेकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर बीते 24 मई को उन्होंने थानाध्यक्ष बलुआ को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर ससुरालियों ने दोबारा दहेज की मांग न करने और प्रताड़ित न करने की बात लिखित दी। फिर भी प्रताड़ना जारी रही। 16 जून को मारपीट कर उनके गहने छीन कर उन्हें मकबूल आलम मार्ग पर छोड़ दिया गया। विवाहिता ने कैंट थाने की पुलिस से गुहार लगाई तो सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की गुहार लगाई तो मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन