फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The family members went to Mau with the dead body of the BHU student who lost his life in a road accident in M

रोता छोड़ गया रामलीला का लक्ष्मण: विशाल का शव देखकर बिलख पड़े परिजन, ऐसे बनाया था घूमने का प्लान

Sat, 01 Jul 2023 07:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Jul 2023 07:58 AM IST
सार

मऊ जिले के दरगाह सूरजपुर निवासी ट्रक चालक रमेश यादव के तीन बेटों और एक बेटी में सबसे बड़े विशाल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बीएचयू के नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला लिया था। गुरुवार को वह अपने साथ पढ़ने वाली जम्मू-कश्मीर की सायमा रहमान के साथ मोटर साइकिल से मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के लतीफपुर स्थित वाटर पार्क घूमने जा रहा था।

विज्ञापन
The family members went to Mau with the dead body of the BHU student who lost his life in a road accident in M
विशाल का शव देखकर बिलख पड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाला बीएचयू के बीएससी नर्सिंग का छात्र विशाल यादव (20) अपने गांव की रामलीला में लक्ष्मण बनता था। लक्ष्मण के पात्र में संवाद अदायगी और अभिनय के लिए विशाल को खूब वाहवाही मिलती थी। शुक्रवार को विशाल का शव लेने के लिए वाराणसी आए परिजनों की आंखों से आंसुओं की धार नहीं रुक रही थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather: वाराणसी में बादलों ने डाला डेरा, सुहावना हुआ मौसम,काशी आने का है प्लान तो पहले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन

मऊ जिले के दरगाह सूरजपुर निवासी ट्रक चालक रमेश यादव के तीन बेटों और एक बेटी में सबसे बड़े विशाल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बीएचयू के नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला लिया था। बृहस्पतिवार को वह अपने साथ पढ़ने वाली जम्मू-कश्मीर की सायमा रहमान के साथ मोटर साइकिल से मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के लतीफपुर स्थित वाटर पार्क घूमने जा रहा था। वाटर पार्क की लेन में जाने के दौरान तेज रफ्तार कार ने विशाल की बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। घायल विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सायमा की हालत ठीक है। वह खतरे से बाहर है। विशाल के चाचा हीरालाल यादव ने रुंधे गले से कहा कि उनके भाई रमेश अपने बेटे को सीमित संसाधनों के बीच पढ़ा-लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे। मगर, नियति ने कुछ और ही निर्धारित कर रखा था। विशाल की मौत की जानकारी पाकर उसकी मां सविता देवी की हालत बेसुधों जैसी है। हीरालाल ने कहा कि दरगाह सूरजपुर इलाके के लोगों के बीच लक्ष्मण के रूप में पहचाना जाने वाला विशाल अब हम सबसे बहुत दूर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त नहीं जा पाई घर तो बनाया घूमने का प्लान

बकरीद पर सायमा रहमान अपने घर नहीं जा पाई थी। इस वजह से वह उदास थी। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने बताया कि विशाल ने जब जाना कि उसकी दोस्त त्योहार पर घर न जा पाने की वजह से उदास है तो छुट्टी होने के कारण वह उसे अहरौरा क्षेत्र का वाटर पार्क घुमाने का प्लान बनाया। विशाल की मौत से उसके दोस्त और शिक्षक भी खासे दुखी दिखे। विशाल के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में किया गया। उधर, विशाल के चाचा हीरालाल यादव की तहरीर के आधार पर मिर्जापुर के अहरौरा थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed