क्लिक कर पढ़ें वाराणसी सहित आसपास के जिलों की बड़ी खबरें
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के सिऊर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिनों पूर्व मिड डे मील में बच्चों को रोटी-नमक खिलाने के मामले में बीईओ ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ शनिवार रात मुकदमा दर्ज कराया। इन पर साजिश पूर्वक वीडियो बनाने का आरोप है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : मिर्जापुर : स्कूल में बच्चों को रोटी के साथ नमक खिलाने का खुलासा करने वाले पत्रकार पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी के कैंट प्रधान डाकघर से सैकड़ों खातों से गायब हुई रकम पांच करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। तो वहीं इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी जा सकती है। वहीं करोड़ों की रकम का गायब होना कर्मचारियों और एजेंटों की मिलभगत होना बताया जा रहा है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : डाक खातों में डाका : एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से रकम गायब करने का खेल काउंटर पर होता है
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बेरासपुर में मिले ढाई वर्षीय मासूम राजन को सोमवार को हरिद्वार से आई पुलिस टीम अपने साथ ले गई। कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद एसपी राम बदन सिंह ने पुलिस टीम को पुलिस कार्यालय में बच्चे को सौंपा। इसके पहले पुलिस टीम सीडब्लयूसी टीम के समक्ष पेश हुई।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : हरिद्वार से गायब हुआ मासूम भदोही जिले में मिला, उत्तराखंड पुलिस को सौंपा
पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव की खुदकुशी के मामले में गठित हुई जांच कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके आधार पर पीडब्ल्यूडी के कई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : ठेकेदार आत्महत्या : पीडब्ल्यूडी के कई अधिकारियों पर गिरी गाज, सात कर्मचारी हुए सस्पेंड
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के पास फिल्मी अंदाज में हुए अशोक यादव उर्फ जग्गू हत्याकांड का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। थाने पर प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जग्गू की हत्या प्रेमप्रसंग को लेकर हुई थी।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर युवक को चाकू घोंप कर मार डाला था, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने पूरे परिवार को रौंद दिया। जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को असप्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा में सोमवार को प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज दो भाइयों ने पहले अपनी बहन की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद हाथ-पैर बांधकर बहन को यूपी-बिहार की सीमा पर बक्सर पुल से गंगा में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : गाजीपुर : दूसरे लड़के के साथ देख बहन को पहले जमकर पीटा, उसके बाद हाथ-पैर बांधकर गंगा में फेंका