प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर युवक को चाकू घोंप कर मार डाला था, गिरफ्तार
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के पास फिल्मी अंदाज में हुए अशोक यादव उर्फ जग्गू हत्याकांड का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। थाने पर प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जग्गू की हत्या प्रेमप्रसंग को लेकर हुई थी।
प्यार में धोखा मिलने पर, प्रतिशोध में प्रेमिका ने युवक को पेट में चाकू घोपकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी युवती को उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवतियां पहसा स्थित एक कॉलेज में बीटीसी की छात्राएं हैं। पुलिस इस हत्याकांड में युवतियों को भागने में सहयोग करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : 60 फीसदी काम होने के बाद होता है भुगतान रोकने का खेल
अशोक यादव को 27 अगस्त को दोपहर ढाई बजे गांव के पास नहर की पटरी पर नकाबपोश युवतियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें गठित किया था। एसपी स्वयं इस हत्याकांड की प्रगति की मानीटरिंग कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने रविवार की शाम हत्या में शामिल युवतियों को पकड़ लिया।
पकड़ी गई युवतियों में स्वीटी उर्फ प्रतिमा चौहान पुत्र रामप्यारे सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के चौहान बस्ती की निवासिनी है। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि प्रतिमा का अशोक के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन नौकरी पाने के बाद अशोक उससे कन्नी काटने लगा था। इससे प्रतिमा प्रतिशोध की आग में जलने लगी।
ये भी पढ़ें : घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
घटना के दिन उसने अपने साथ पढ़ने वाली मऊ कुबेर निवासी सोनम यादव पुत्री शिवपूजन को किसी बहाने से अपने साथ ले गई। ओर मझौली गांव के पास नहर की पटरी पर अशोक से मुलाकत के बाद उसके पेट में चाकू खोपकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।