फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   top hindi big breaking news of varanasi azamgarh ballia mirzapur jaunpur mau ballia

वाराणसी की बड़ी खबरें, कहां निकाला गया जनाजा-ए-पाकिस्तान, और पीओके को लेकर कलराज मिश्र ने क्या कहा

Sun, 01 Sep 2019 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Sep 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
top hindi big breaking news of varanasi azamgarh ballia mirzapur jaunpur mau ballia
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आज दिनभर कई खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। जैसे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र आज मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया। तो वहीं काशी में मुस्लिम समुदाय ने जनाजा-ए-पाकिस्तान निकाला। तो वहीं बलिया जिले में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ और नेता राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए कलराज मिश्र ने रविवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में पीओके को लेकर बयान दिया है। कलराज मिश्र ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा है।
विज्ञापन


क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : राजस्थान के नए राज्यपाल बोले- पीओके पर भी होगा भारत का कब्जा, हमारा संकल्प है ये
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आतंकवाद का उद्योग चलाने वाले पाकिस्तान की आए दिन परमाणु युद्ध की धमकी दिए जाने से नाराज सामाजिक संगठनों ने जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकालकर संयुक्त राष्ट्र संघ से पाकिस्तान के परमाणु हथियार को जब्त करने की मांग की है। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इन्द्रेश नगर से लमही मुख्य द्वार तक जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकाला गया।

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : मुस्लिम समुदाय ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान, यूएन को पत्र लिखकर परमाणु हथियार जब्त करने की मांग

बलिया जिले के जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मटका फोड़ आयोजन देख रहे दर्शकों पर छज्जा गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : मटका फोड़ने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा मकान का छज्जा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति काफी कम हो गई है। शनिवार को गंगा 24 घंटे में मात्र 14 सेमी ही बढ़ी है। हालांकि तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : वाराणसी : गंगा फिर से उफान की ओर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed