{"_id":"5d6b70748ebc3e016b6ae0f5","slug":"ganga-water-level-increasing-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : गंगा फिर से उफान की ओर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : गंगा फिर से उफान की ओर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगा पानी
Sun, 01 Sep 2019 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा का फिर से बढ़ रहा जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति काफी कम हो गई है। शनिवार को गंगा 24 घंटे में मात्र 14 सेमी ही बढ़ी है। हालांकि तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 68.23 मीटर था, जो शनिवार की शाम पांच बजे तक 14 सेमी बढ़कर 68.37 मीटर हो गया है। जबकि गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति एक सेमी प्रति घंटा हो गई है। इसके चलते वरुणा तट के लोग भी सतर्क हैं।
विज्ञापन