फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top and latest news of varanasi

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरेंः दो स्थानों से युवक-युवती लापता, बालिका से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

Sat, 20 Apr 2024 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 05:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दो दिनों के अंदर एक लड़की और एक युवक लापता हो गए हैं। मामला दो अलग-अलग थाना क्षेत्र का है। शनिवार को शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई गांव के एक पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक उनकी बीटिया को भगा ले गया है। दूसरा मामला दुर्गाकुंड का है। क्षेत्र के राजीव राय का बेटा वैभव कोचिंग के लिए निकलता तो वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, चितईपुर में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Top and latest news of varanasi
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवपुर थानाक्षेत्र के भरलाई गांव के रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि हमारी 21 वर्षीय बेटी 16 अप्रैल को तकरीबन तीन बजे घर से शिवपुर बाजार के लिए निकली थी और देर रात्रि तक वापस लौट कर नहीं आई। काफी खोजबीन किया तो पता चला कि शादी करने का झांसा देकर मेरी लड़की को दीनापुर कुड़ी बड़ागांव निवासी सूरज कुमार उर्फ सूचित भगाकर ले गया है।

विज्ञापन


जब हम लोग सूरज के घर पूछने के लिए गए तो उसके पिता बच्चे लाल व भाई अमित ने हम लोगों से गाली-गलौज किया। हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं  में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोचिंग के लिए घर से निकला छात्र लापता
दुर्गाकुंड स्थित कोचिंग सेंटर के लिए निकला छात्र लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। भदवर निवासी राजीव राय के अनुसार उनका पुत्र वैभव राय दुर्गाकुंड स्थित एक कोचिंग से तैयारी करता है। घर से 8 बजे कोचिंग जाने के लिए निकला और रात तक घर नहीं लौटा। एक ऑटो चालक ने बताया कि अखरी चौराहा पर वैभव को छोड़े थे। पुलिस के अनुसार छात्र की खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के धक्के से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के सुआरी में घर के बाहर बाइक के धक्के से घायल मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान बच्ची के दम तोड़ने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

वाराणमी-आजमगढ़ रोड स्थित सुआरी गांव निवासी विनोद राजभर की पांच वर्षीय बेटी सोनाक्षी राजभर घर से बाहर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं। थाना प्रभारी चोलापुर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। वहीं, बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

मॉल और अस्पताल के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी के दो आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। बरही कला बार्डर से अतुल कुमार कश्यप निवासी जौनपुर नेवढि़या को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। वह फर्जी नंबर प्लेट बदल-बदल कर बाइक का उपयोग करता था। 

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के अनुसार पूछताछ में आरोपी अतुल ने बताया कि वह अपने साथी इरशाद के साथ यह बाइक छावनी क्षेत्र स्थित मॉल के बाहर से चोरी किया था। इरशाद को उसका हिस्सा 3500 देकर बाइक को अपने पास रख लिया था। 

उधर, बचौरा चौराहे से दीपक कुमार निवासी ठठरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह साथी इरशाद के साथ तरना पुल के नीचे स्वास्तिक अस्पताल से बाइक चोरी किया था।

दहेज हत्या की आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या में वांछित आरोपी को फूलपुर पुलिस ने बेलवा अंडर पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इंदरावती देवी निवासी थरी सुरही फूलपुर की है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि 8 दिसंबर 2023 को वादी कृष्णमनन चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि बेटी को ससुराली जनों ने दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करते हुए फंदे पर लटकवा दिया।

14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
बड़ागांव थाना व आबकारी पुलिस ने 14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को शुक्रवार को पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रमेश चंद्र क्षेत्र के सालिवाहनपुर का रहने वाला है।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी नई बस्ती निवासी आकाश सोनकर है। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि एक साल पहले आकाश ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देगा।

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय सुनील कुमार की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह एनजीओ में काम करती थी। आरोपी मनीष कुमार राय से जून वर्ष 2023 में अस्सी घाट स्थित एक कार्यक्रम में हुई। बीते 23 नवंबर की रात दुष्कर्म किया। 

बाइक चोरी के दो आरोपी पकड़े गए
बाइक चोरी के दो आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरही कला बार्डर से अतुल कुमार कश्यप गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के अनुसार पूछताछ में आरोपी अतुल ने बताया कि वह अपने साथी इरशाद के साथ बाइक चोरी की थी।

दहेज हत्या की आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या में वांछित आरोपी को फूलपुर पुलिस ने बेलवा अंडर पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इंदरावती देवी निवासी थरी सुरही फूलपुर की है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि 8 दिसंबर 2023 को वादी कृष्णमनन चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को चितईपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। चितईपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है बिहार के भागलपुर का रहने वाला सरवर आलम बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा। बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। चितईपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

दंपती के खाते से 25 हजार रुपये निकाले
साइबर जालसाज ने दंपती के बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी निवासी दीक्षा तिवारी के अनुसार 12 अप्रैल को बैंक खाते से 14000 रुपये निकाले गए। उसी दिन पति धीरज तिवारी के खाते से भी 12510 रुपये ऑनलाइन निकासी हुई। दीक्षा तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। 

घर के बाहर खड़े वाहन में लगी आग
वाराणसी के शंकर धाम कालोनी में घर के बाहर खड़ी संजीव अग्रवाल की एसयूवी में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी जल चुकी थी। रोटरी क्लब के पदाधिकारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

वहीं, चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव में हवाई पट्टी के समीप खेत में आग से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसान कन्हैया यादव और बहादुर राम आरोप है कि किसी ने आग लगा दी, जिससे उनकी फसल जल गई।

डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा हुए सम्मानित
वाराणसी। संस्कार भारती और महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महिला महाविद्यालय प्रेक्षागृह में सांगीतिक कार्यक्रम नाद-आनंद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रुक्मणि जायसवाल ने दुर्गा स्तुति, डॉ. अलंकृता रॉय ने देवी भजन, चैती व राम भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। 

इसके बाद प्रो. ऋचा ने तुलसीदासजी का राम भजन, चैती और दादरा की सुंदर प्रस्तुति कर श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया। तबले पर डॉ. अमित ईश्वर व हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत प्रदान की। कथक शैली में रामाष्टकम की मनोहारी प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा को अयोध्या में विस्थापित श्री रामलला की मूर्ति के रेखांकन और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमचंद होम्बल, प्रो. रीता सिंह मौजूद रहे।

विश्व विरासत दिवस पर बच्चों को बताई राष्ट्रपति भवन की गरिमा
लिटिल फ्लावर हाउस नगवां में इंटेक की ओर से आयोजित विश्व विरासत दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन के निर्माण की गरिमा पर आधारित फिल्म बच्चों को दिखाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ लिटिल फ्लावर हाउस के निदेशक नलीन गुलाटी, इंटेक वाराणसी के संयोजक अशोक कपूर, निर्मल जोशी, लिटिल फ्लावर हाउस की उपनिदेशक अदिति गुलाटी, प्रधानाचार्या अमिता सिंह और उप प्रधानाचार्या अनीता अग्रवाल ने किया। 

कार्यक्रम की समन्वयक पायल अग्रवाल ने बच्चों को राष्ट्रपति भवन की गरिमा के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन की ऐतिहासिकता पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अन्वीता, अनामिका और छात्र अनिल ने किया। 

पूजन अर्चन के साथ निकली हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से लगातार 11वें दिन प्रभात फेरी निकली। 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी की शुरूआत धर्मसंघ में क्षेत्रपालेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन से हुई। हनुमान ध्वजा यात्रा रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची।

भक्तों ने प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पण सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती के बाद सवामणि प्रसाद का भोग लगाया गया। कौशल शर्मा, विश्वनाथ पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, अरविंद जैन, वेद मूर्ति शास्त्री मौजूद रहे। 

गोविंदा की भांजी ने बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया शादी का पहला कार्ड

Top and latest news of varanasi
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले आरती बाबा विश्वनाथ का आर्शीवाद लेने काशी पहुंची। विश्वनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा को शादी का पहला कार्ड अर्पित किया और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।

काशी विश्वनाथ धाम में शादी के कार्ड के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वायरल तस्वीरों में वह लाल सूट में श्री काशी विश्वनाथ धाम में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में लाल रंग का शादी का कार्ड भी है। 

सोशल मीडिया के जरिये उनके फैंस को उनकी शादी की बात पता चली तो उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। आरती की शादी बिजनेसमैन दीपक चौहान से होने जा रही है। आरती रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके पहले वह छोटे पर्दे के कई सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।

जिला जज का बार पदाधिकारियों ने किया स्वागत
जिला जज संजीव पांडेय का सेंट्रल और बनारस बार के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष द्वय मुरलीधर सिंह व अवधेश कुमार सिंह और महामंत्री द्वय सुरेंद्र नाथ पांडेय व कमलेश सिंह यादव ने उनके विश्राम कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की। 

छात्रों ने सीखा टाइम मैनेजमेंट
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को टाइम मैनेजमेंट फॉर एंप्लाई इंगेजमेंट विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रो. एसए अंसारी ने छात्र-छात्राओं को समय की विशेषताएं बताईं। उन्होंने आवश्यक और अनावश्यक काम में अंतर बताया। इस दौरान प्रो. अशोक कुमार मिश्र, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. रीना शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed