फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomato away from kitchen, will get relief next month

Varanasi News: किचन से दूर हुआ टमाटर, अगले माह मिलेगी राहत

Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tomato away from kitchen, will get relief next month
बाजार में इन दिनों टमाटर का भाव बेलगाम हो गया है। बृहस्पतिवार को पहड़िया मंडी में थोक में टमाटर 120 रुपये किलोग्राम बिका। वहीं, फुटकर में 140 से 160 रुपये किलो बिका। बढ़ते दाम से लोग भी टमाटर खाने से परहेज करने लगे हैं। हालांकि अगले माह नासिक से टमाटर के बाजार में आने के बाद इसका दाम कम होने की उम्मीद है। अन्य सब्जियां भी महंगी होती जा रहीं हैं।
विज्ञापन

पहड़िया व राजातालाब मंडी में बृहस्पतिवार को टमाटर 2800 से 3000 रुपये प्रति क्रेट (25 से 26 किलो) बिका। चंदुआ, पंचक्रोशी, लालपुर, सुंदरपुर मंडी में 650 रुपये में पांच किलो टमाटर बिका। इसके अलावा कमच्छा, सोनारपुरा, सुंदरपुर सट्टी, कैलाशपुरी काॅलोनी, नेवादा, पांडेयपुर, अर्दली बाजार में ठेले वालों ने 140 से 160 रुपये किलो बेचा। राजातालाब मंडी के आढ़ती ललित पटेल ने बताया कि इस समय बंगलूरू से टमाटर आ रहा है। वहां फसल खराब होने से आवक कम हो गई है। इसलिए रेट बढ़ गया है। अगले माह के दूसरे पखवाड़े में नासिक से टमाटर की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद इसके दाम में कमी आएगी। वहीं, शहर के कई इलाकों की सब्जी की दुकानों पर टमाटर नहीं मिल रहा है। छोटी पूंजी वाले दुकानदारों ने इसके महंगा होने से बेचना ही बंद कर दिया है। जबकि कुछ दुकानदार लोगों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


पहड़िया मंडी में बिका 60 रुपये किलो
पहडिया मंडी में बृहस्पतिवार को भी 60 रुपये किलो टमाटर बिका। मंडी समिति ने गेट पर व्यवस्था की थी। टमाटर खरीदने वालों की भीड़ इतनी अधिक थी कि मंडी समिति की ओर से सुरक्षाकर्मियों को लगाना पड़ा। टमाटर की मांग अधिक होने के कारण बृहस्पतिवार को भी बहुत से लोग टमाटर नहीं ले सके। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। महज 70 लोगों को ही टमाटर मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी भी हुए कम
पहड़िया मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। थोक व्यापारी लालबाबू सोनकर ने बताया कि रोज तीन से चार गाड़ी ही टमाटर आ रहा है। जबकि पहले 10 से 12 गाड़ी टमाटर आ रहा था। कारोबारी भी कम हो गए हैं। पहले एक दर्जन थे अब चार-पांच ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed