फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Toll Tax: NHAI will collect toll without constructing the entire road, construction of 16 km road is still inc

Toll Tax: बिना पूरी सड़क बनाए टोल वसूलेगा एनएचएआई, 16 किमी सड़क का निर्माण अभी भी अधूरा

Fri, 05 Jan 2024 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

60 किलोमीटर लंबी सड़क में केवल 44 किलोमीटर ही सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन अब टोल वसूलने की तैयारी है। जबकि बाकी बची 16 किमी सड़क को बनाने में अभी तीन से ज्यादा महीने लग जाएंगे। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दोनों जिलों से सटी जौनपुर जिले की सीमा में करीब 16 किलोमीटर की सड़क का निर्माण अधूरा है।

विज्ञापन
Toll Tax: NHAI will collect toll without constructing the entire road, construction of 16 km road is still inc
वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन बलरामगंज में टोल टैक्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

आधी अधूरी सड़क पर ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल टैक्स वसूलने की तैयारी में है। अधूरी सड़क पर बलरामगंज में टोल प्लाजा तैयार कर इसी महीने से टोल वसूली की जाएगी। इस मार्ग से वाराणसी से आजमगढ़ आने जाने वाले लगभग 20 हजार वाहनों से रोजाना लाखों रुपये वसूले जाएंगे।

विज्ञापन

 

इस 60 किलोमीटर लंबी सड़क में केवल 44 किलोमीटर ही सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन अब टोल वसूलने की तैयारी है। जबकि बाकी बची 16 किमी सड़क को बनाने में अभी तीन से ज्यादा महीने लग जाएंगे। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दोनों जिलों से सटी जौनपुर जिले की सीमा में करीब 16 किलोमीटर की सड़क का निर्माण अधूरा है। सड़क निर्माण को लेकर किसानों व क्षेत्रीय व्यापारियों का विरोध है। सड़क के मुआवजे को लेकर किसानों और एनएचएआई के बीच विवाद है। किसानों की मांग है कि वाराणसी लखनऊ मार्ग पर जिस दर से मुआवजा दिया गया है, उसी दर पर इस मार्ग पर भी मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

शौचालय और ऑफिस का हो रहा निर्माण

बलरामगंज टोल प्लाजा पर मौजूदा समय में निर्माण कार्य जारी है। यहां शौचालय और कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर टोल प्लाजा पर कंप्यूटर रूम, वाहनों के लिए लेन आदि बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दानगंज से कजहित तक नहीं बनी सड़क

वाराणसी से आजमगढ़ मार्ग पर जौनपुर की सीमा भी लगती है। बलरामगंज टोल प्लाजा के बाद दानगंज से शुरू होकर कजहित तक करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण बचा है। इसके अलावा दानगंज से महमूदपुर कनियार तक अंडर पास बनाया जा रहा है। इसका काम भी अधूरा है। मौजूदा समय में वाहनों का आवागमन पुराने मार्ग से ही हो रहा है।

 

आरसीसी मार्ग पर रिफ्लेक्टर भी नहीं

पांडेयपुर से लेकर आजमगढ़ तक जगह-जगह सड़क का निर्माण कार्य जारी है। वाराणसी से आजमगढ़ के बीच टोल प्लाजा के पहले तक पूरी सड़क आरसीसी है। इसके आगे टू-लेन रास्ता शुरू होता है। पूरे रास्ते में कहीं भी रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर आदि नहीं लगाए गए हैं। डिवाइडरों के बीच में पौधरोपण हुआ है, लेकिन लाइटें नहीं लगी हैं।

 

 

टोल प्लाजा बन कर तैयार है। इसी महीने से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलते ही टोल टैक्स का संचालन शुरू होगा। - आरएस यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed