फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Toll tax collected from SP MLA's vehicle, supporters created ruckus

सपा विधायक के वाहन से वसूला टोल टैक्स, समर्थकों ने किया हंगामा

Sun, 31 Oct 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Toll tax collected from SP MLA's vehicle, supporters created ruckus
चौबेपुर। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित कैथी स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात गाजीपुर के सैदपुर के सपा विधायक के वाहन से टैक्स लेने पर समर्थकों ने हंगामा किया। शनिवार को भी समर्थकों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध जताया। मौके पहुंचे संभ्रांत लोगों ने मामले को रफादफा कराया। हालांकि वाहन में विधायक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

सैदपुर के विधायक सुभाष पासी का वाहन शुक्रवार की रात कैथी टोल प्लाजा पर पहुंचा। कर्मचारियों ने टोल टैक्स की मांग की तो विधायक का वाहन होने का हवाला देकर टोल टैक्स देने से मना किया। इस पर कहासुनी के बाद समर्थकों ने काफी देर तक हंगामा किया। जानकारी पाकर शनिवार की सुबह सपा कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचकर फिर कहासुनी की। मौके पर पहुंचे संभ्रांत लोगों ने समझौता करा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रात में विधायक के वाहन से टोल कर्मियों ने टैक्स लिया था। इसी को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed